ताजा खबर
Business Idea: खुबानी के तेल का बिजनेस कर देगा मालामाल, ऐसे करें शुरू   ||    Small Saving Scheme: स्मॉल सेविंग स्कीम पर आया सरकार का फैसला, अगली तिमाही इतना मिलेगा ब्याज   ||    HDFC Bank ने रेपो रेट नहीं बढ़ने के बाद भी होम लोन का इंटरेस्ट रेट बढ़ाया, जानिए इसकी वजह   ||    अमेरिकी आव्रजन एजेंसी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए एच1बी वीजा लॉटरी का समापन किया, लाभार्थियों को सूचित...   ||    पाकिस्तान रेड कैप का लीक हुआ ऑडियो, कहा- इस साल मारे जाएंगे पीएम मोदी, योगी, मोहन भागवत   ||    अब कनाडा में बारिश के पानी पर भी लग सकता है टैक्स, क्या है Rain Tax जो लोगों को कर रहा परेशान?   ||    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के लिए टीम को बढ़ावा, प्रोटियाज गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया   ||    IPL 2024: रियान पराग का शानदार फॉर्म जारी, डीसी के खिलाफ आरआर को 185/5 पर पहुंचाया   ||    IPL 2024: राजस्थान दूसरी जीत की ओर, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया   ||    Fact Check: बाल्टीमोर पुल हादसे में ये कार नीचे नदी में गिर गई? जानें क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्...   ||   

हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर सतबीर कादयान का निधन

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 10, 2021

चंडीगढ़, 10 अप्रैल । हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं जजपा नेता सतबीर कादयान का शुक्रवार को देर रात दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। सतबीर कादयान के निधन पर हरियाणा के कई जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है। सतबीर कादयान हरियाणा की पूर्व चौटाला सरकार के कार्यकाल के दौरान विधानसभा स्पीकर रहे हैं। इनेलो के दोफाड़ होने के बाद वह जजपा में शामिल हो गए थे। 

कादयान लंबे समय से बीमारी से ग्रसित चल रहे थे। कुछ समय पहले ही उन्होंने किडनी का भी ट्रांसप्लांट करवाया था। इसके बाद उन्हें इन्फेक्शन हुआ था जिसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती थे। जहां शुक्रवार को देररात उनका निधन हो गया। कादयान का अंतिम संस्कार उनके पैतृक पानीपत जिले के गांव सिवाह में किया गया। कादयान के निधन पर हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान विधानसभा के संचालन में बेहद संतुलन के साथ काम किया। 

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि कादयान ने हमेशा समाज के अंतिम वर्ग के अधिकारों की आवाज को मजबूत करने का काम किया है। हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कादयान उनकी पार्टी के मागदर्शक थे। पार्टी के गठन के बाद पार्टी को प्रदेश में स्थापित करने में कादयान की भूमिका अहम रही।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.