ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

हिमंत बिस्वा सरमा ने की पीएम मोदी से मुलाकात, असम-मिजोरम सीमा मुद्दे पर की चर्चा

Photo Source :

Posted On:Monday, August 9, 2021

 
नई दिल्ली, 9 अगस्त 2021 असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को असम-मिजोरम सीमा मुद्दे पर चर्चा के लिए राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
 
प्रधान मंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट किया, "असम के मुख्यमंत्री, @himantabiswa ने पीएम @narendramodi से मुलाकात की।" इससे पहले, असम के भाजपा सांसदों के साथ असम के मुख्यमंत्री ने पड़ोसी राज्य मिजोरम के साथ सीमा विवाद को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की।
 
मुख्यमंत्री आज बाद में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात करेंगे। हालांकि, असम और मिजोरम ने एक संयुक्त बयान में शांति बनाए रखने के लिए अंतर-राज्यीय सीमा के विवादित क्षेत्रों में तटस्थ बलों को गश्त करने की केंद्र की पहल को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।
 
इससे पहले अगस्त में, मिजोरम के राज्यपाल डॉ हरि बाबू कंभमपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर मौजूदा सीमा स्थिति और दोनों राज्यों के बीच तनाव को कैसे कम किया जाए, इस पर चर्चा की।
 
राज्यपाल ने एएनआई को बताया, "यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्थिति को शांत करने और समाधान खोजने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों सीएम (असम और मिजोरम) ने दोहराया कि शांति बहाल की जाएगी।"
 
26 जुलाई को, दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद बढ़ गया और दोनों राज्यों की सेनाओं के बीच एक भीषण मुठभेड़ में असम पुलिस के छह कर्मियों और एक नागरिक की मौत हो गई।  घटना में कम से कम 50 लोग घायल हो गए।
 
आपको बता दें कि असम और मिजोरम के पुलिस बलों के बीच खूनी संघर्ष के 13 दिन बाद रविवार को देश के बाकी हिस्सों से ट्रक पड़ोसी राज्य असम के ट्रकों की आवाजाही शुरू साथ लगी विवादित सीमा के पार मिजोरम में प्रवेश कर पाए। पुलिस द्वारा सुरक्षा को लेकर शनिवार को दिए गए आश्वसन के बाद विवादित सीमा के पास ढोलई से ट्रक आगे बढ़ने लगे। ट्रक चालकों ने सीमा के पास ढोलई में अपने ट्रक खड़े किए थे और स्थानीय लोगों द्वारा लागू की गई अनौपचारिक नाकाबंदी हटने के बाद भी वहां से आगे बढ़ने से इनकार कर दिया था। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.