ताजा खबर
Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||   

LG ऑफिस का सैकड़ों AAP कार्यकर्ता ने किया घेराव, राजघाट में भाजपा का धरना शुरू, जानिए वजह

Photo Source :

Posted On:Saturday, January 7, 2023

मुंबई, 7 जनवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली में MCD के मेयर, डिप्टी मेयर का चुनाव शुक्रवार को नहीं हो पाया। भारी हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। अब आम आदमी पार्टी और भाजपा सड़कों पर उतर आई हैं और एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं। LG वीके सक्सेना के ऑफिस के बाहर AAP के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। AAP विधायक आतिशी ने मांग की है कि भाजपा और लेफ्टिनेंट गवर्नर (LG) वीके सक्सेना लिखित में स्टेटमेंट दें कि नॉमिनेटेड सदस्य वोट नहीं डालेंगे। वहीं, भाजपा कार्यकर्त्ता राजघाट में धरना दे रहे हैं। उनका कहना है कि AAP पार्षदों ने महिला पीठासीन अधिकारी के साथ गाली-गलौच की है। उनके ऊपर कुर्सी फेंकी है। BJP ने LG से मांग की है कि ऐसे AAP नेताओं पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

तो वहीं, दिल्ली के LG वीके सक्सेना के ऑफिस की तरफ से बीते दिन एक बयान आया। इसमें कहा गया कि दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन 1957 एक्ट के तहत 10 लोगों को मनोनीत किया गया है। इस एक्ट में कहा गया है कि जिन लोगों को म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन का अनुभव या ज्ञान हो, उन्हें LG नॉमिनेट कर सकते हैं। इनकी उम्र 25 साल से ज्यादा होनी चाहिए। ये सदस्य मेयर या डिप्टी मेयर के चुनाव में वोट नहीं डाल सकते।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.