ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

हिज़ाब विवाद में भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया बयान, कहा मामला कोर्ट में लंबित

Photo Source :

Posted On:Saturday, February 12, 2022

नई दिल्ली, 12 फरवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन)       कर्नाटक के एक छोटे से स्कूल से शुरू हुआ हिज़ाब विवाद पहले जिले, फिर सम्पूर्ण राज्य, फिर राष्ट्रीय मुद्दा बनने के बाद अब अन्तरराष्ट्रीय सुर्खियां भी बटोर रहा है। मुद्दा इतना आगे बढ़ चुका है कि भारत सरकार के विदेश मंत्रालय को आगे बढ़कर इस मुद्दे पर अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर सफ़ाई देते हुए स्टेटमेंट जारी करना पड़ रहा है।

कर्नाटक में जारी हिज़ाब विवाद पर भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने एक स्टेटमेंट जारी करके कहा है कि कर्नाटक के कुछ शैक्षणिक संस्थानों में ड्रेस कोड पर कुछ देशों की टिप्पणियों पर भारत की प्रतिक्रिया पर मीडिया के सवालों के जवाब में, आधिकारिक प्रवक्ता श्री अरिंदम बागची ने कहा- कर्नाटक राज्य में कुछ शैक्षणिक संस्थानों में ड्रेस कोड से संबंधित मामला कर्नाटक के माननीय उच्च न्यायालय द्वारा न्यायिक परीक्षण के अधीन है। हमारे संवैधानिक ढांचे और तंत्र, साथ ही साथ हमारे लोकतांत्रिक लोकाचार और राजनीति, ऐसे संदर्भ हैं जिनमें मुद्दों उन पर विचार किया जाता है और उनका समाधान किया जाता है। जो भारत को अच्छी तरह से जानते हैं, वे इन वास्तविकताओं की उचित सराहना करेंगे। हमारे आंतरिक मुद्दों पर प्रेरित टिप्पणियों का स्वागत नहीं है।

ज्ञात हो कि कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद की शुरुआत तब हुई जब कुंडापुरा कॉलेज प्रशासन ने यह आदेश जारी किया कि हिजाब पहने छात्राएं जब तक वे अपना हिजाब नहीं हटाती तब तक अपनी कक्षाओं में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। कर्नाटक के एक कॉलेज में 25 मुस्लिम छात्रों को प्रवेश से वंचित करने के एक दिन बाद आई है क्योंकि उन्होंने कक्षा में हिजाब पहन रखा था। इससे पहले, उडुपी जिले के एक सरकारी कॉलेज ने भी छात्रों को हिजाब पहनने से कक्षाओं में जाने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद यह प्रकरण धार्मिक रंग ले चुका है। इस घटना को लेकर भाजपा शासित कर्नाटक सरकार के खिलाफ पूरे देश में एक वर्ग द्वारा विरोध किया जा रहा है। 

एक स्कूल से शुरू हुई घटना का असर पूरे कर्नाटक राज्य के स्कूलों-कॉलेजों में दिखाई देने लगा था, जहां पर एक तरफ हिज़ाब पहनी लड़कियां और उनके सपोर्ट में मुस्लिम युवक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, तो दूसरी तरफ हिन्दू स्टूडेंट्स और युवक-युवतियां हिन्दू धर्म के प्रतीक के तौर पर केसरिया रंग के अंगोछे स्कूल-कॉलेज ड्रेसों के ऊपर कंधे पर डाल कर प्रदर्शन और डिमांड कर रहे हैं कि अगर हिज़ाब की अनुमति दी गई तो हिन्दू स्टूडेंट्स भी केसरिया अंगोछा का इस्तेमाल करते हुए शिक्षण से संस्थान आएंगे। विवाद इतना बढ़ गया था कि कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई के निर्देश पर प्रदेश में 3 दिन के लिए हाई स्कूल और कॉलेजों को बंद कर दिया गया था।

ज्ञात हो कि यह मुद्दा न सिर्फ राष्ट्रीय मीडिया में सुर्खियां बटोर रहा है बल्कि विदेशी पत्र-पत्रिकाओं में भी इस घटना या घटनाओं को बहुत महत्व के साथ प्रकाशित किया जा रहा है। इसी क्रम में कल अमेरिका सरकार में अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता मामले के राजदूत राशिद हुसैन ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा था कि धार्मिक स्वतंत्रता में लोगों को अपने धार्मिक कपड़ों को चुनने की पूरी आजादी होती है. भारतीय राज्य कर्नाटक को धार्मिक कपड़ों की अनुमति का निर्धारण नहीं करना चाहिए. स्कूलों में हिजाब पर प्रतिबंध धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन करता है और महिलाओं और लड़कियों को कलंकित और हाशिए पर लाता है।

इन्हीं खबरों और बयानों के बाद हिजाब विवाद पर अपना रुख साफ़ करते हुए और विदेशों को दो टूक जवाब देते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय ने आज यह वक्तव्य जारी किया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपने वक्तव्य के अंत में यह कहकर विदेशी संस्थाओं को भारतीय आंतरिक मामलों से दूर रहने को कहा है कि हमारे आंतरिक मुद्दों पर प्रेरित टिप्पणियों का स्वागत नहीं है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.