ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

लखनऊ कांग्रेस दफ़्तर में कन्हैया कुमार पर फेंकी गई स्याही, कार्यकर्ताओं का आरोप स्याही नहीं तेज़ाब फेंका गया।

Photo Source :

Posted On:Tuesday, February 1, 2022

लखनऊ, 1 फ़रवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन)      उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नज़दीक आ रहा है वैसे ही राजनीतिक पलटवार भी तेज़ होते जा रहे हैं। मंगलवार को लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय में जेएनयू के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार पर कथित तौर पर स्याही फेंकी गई।
 
स्याही फेंके जाने के बाद विवाद गहरा गया और कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि यह स्याही नहीं बल्कि एक प्रकार का तेजाब था जो कन्हैया कुमार पर फेंका गया। कन्हैया कुमार आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के प्रचार के लिए शहर में दौरे पर है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा, "आरोपी ने कन्हैया कुमार पर तेजाब फेंकने की कोशिश की, लेकिन ऐसा करने में असफल रहे। हालांकि, कुछ बूंदें पास में खड़े 3-4 युवाओं पर गिरीं।"
 
बता दें, पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़ लिया है लेकिन उसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है। कुमार लखनऊ में कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने के लिए घर-घर जाकर प्रचार करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में प्रदेश में विधानसभा चुनाव बड़ा होने जा रहा है।
 
पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार ने कहा, "जब से हाथरस, उन्नाव और लखीमपुर खीरी की घटना हुई है, कांग्रेस न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतरी है। जिन्होंने देश बनाया ही नहीं वे देश बेच रहे हैं। कांग्रेस ने भारत का निर्माण किया है, इसलिए वह ऐसे लोगों से देश को बचा रही है।”
 
इससे पहले 2018 में गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी और कुमार पर ग्वालियर में एक शख्स ने स्याही फेंकी थी। इस दौरान दोनों अपने "संविधान बचाओ" विरोध के हिस्से के रूप में चैंबर ऑफ कॉमर्स भवन में संबोधन करने के लिए ग्वालियर में थे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.