ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

कर्नाटक सरकार ने दी कोरोना प्रतिबंधों में ढील, खुल जाएंगे स्कूल, मंदिर और होटल

Photo Source :

Posted On:Saturday, January 29, 2022

बेंगलुरु, 29 जनवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन)     देश मे कोरोना और ओमाइक्रोन की मारकता को कम करने के लिए किए गए वैक्सीनेशन का असर साफ-साफ दिखने लगा है। देश में तेज़ी से बढ़ते कोरोना और ओमाइक्रोन संक्रमण के वावजूद मृत्यु दर काफी नियंत्रित स्तर पर बना हुआ है। यह देखते हुए देश के कई राज्यों ने कोरोना प्रतिबंधों में ढील देनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में कर्नाटक सरकार ने भी आज प्रतिबंधों में ढील देने की घोषणा की है।

कर्नाटक सरकार के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से आए आदेश के अनुसार हमने सोमवार से बेंगलुरु में स्कूल खोलने का फैसला किया है। 31 जनवरी से  रात का कर्फ्यू भी हट जाएगा। मगर इसके साथ ही राज्य के  संबंधित विभागों को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया है कि उचित एसओपी (Standard operating procedure) का पालन किया जाए।

इसके साथ ही कर्नाटक राज्य प्रशासन ने यह भी आदेश दिया है कि अब से घरेलू शादियों में 200 सदस्यों को घर के अंदर रहकर शादी की अनुमति होगी। वहीं, आउटडोर शादियों में अधिकतम 300 लोगों के साथ विवाह समारोहों आयोजित करने की अनुमति होगी।

कर्नाटक मंत्री बीसी नागेश ने राज्य के नए आदेश के बारे में बताया कि 50% क्षमता के साथ जिम को कार्य करने की अनुमति दी गई है। राज्य के बार, होटलों को खोलने की अनुमति दे दी गई है। सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत क्षमता के साथ काम करेंगे। साथ ही मंदिरों में पूजा-अर्चना करने की भी अनुमति है। मगर राज्य में विरोध प्रदर्शन, धरना, धार्मिक सभा, राजनीतिक कार्यक्रम प्रतिबंधित किए गए हैं।

कर्नाटक के मंत्री बीसी नागेश ने कर्नाटक मुख्यमंत्री कार्यालय के नए आदेश के बारे में आगे बताया कि धार्मिक स्थलों पर 50 प्रतिशत क्षमता पर दर्शन व सेवा की अनुमति होगी। अब 50% क्षमता पर स्विमिंग पूल भी खुले रहेंगे। खेल परिसरों और स्टेडियमों को 50% क्षमता पर खोलने की अनुमति दी गई है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.