ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

कुमार विश्वास को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, किया सीएम भगवंत मान को आगाह, जानिए क्या कहा

Photo Source :

Posted On:Monday, May 2, 2022

मुंबई, 2 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मशहूर कवि कुमार विश्वास को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। फिलहाल कुमार को यह अंतरिम राहत दी गई है। लेकिन अभी केस खारिज करने की उनकी याचिका पर सुनवाई जारी रहेगी। इस मामले में पूरा आदेश आना बाकी है। कुमार के खिलाफ रोपड़ में केस दर्ज हुआ है। कुमार पर आरोप है कि उन्होंने केजरीवाल के खालिस्तान से संबंध के गलत आरोप लगाए। HC के इस फैसले से आम आदमी पार्टी और पंजाब में CM भगवंत मान की अगुवाई वाली AAP सरकार को बड़ा झटका लगा है।

पंजाब पुलिस ने रोपड़ के थाना सदर में कुमार पर केस दर्ज किया। इसके बाद कुमार को सम्मन तामील करवाने पुलिस उनके गाजियाबाद स्थित घर पहुंची। इसकी तस्वीरें खुद कुमार विश्वास ने ट्वीट की। उन्होंने सीएम भगवंत मान को आगाह भी किया कि वह जिसके कहने पर यह सब कर रहे हैं, वह मान और पंजाब को धोखा देगा। साथ ही इस मामले में रोपड़ में पुलिस ने केस दर्ज किया है। जिसमें शिकायत करने वाले ने बताया कि वह आप समर्थकों के साथ गांवों में लोगों की शिकायतें निपटाने के लिए घूम रहा था। इस दौरान कुछ नकाबपोश व्यक्तियों ने उन्हें रोककर खालिस्तानी कहा। ये सब कुछ तब शुरू हुआ, जब कुमार विश्वास ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के अलगाववादियों के साथ संबंध होने का आरोप लगाया।

कुमार पर आरोप है कि उन्होंने केजरीवाल के खालिस्तान से संबंध के गलत आरोप लगाए। इस मामले में कांग्रेस नेता अलका लांबा पर भी केस दर्ज हुआ है। उन पर आरोप है कि उन्होंने भी इंटरव्यू और सोशल मीडिया के जरिए केजरीवाल के संबंध में गलत आरोप लगाए। अलका लांबा जांच में शामिल होने रोपड़ भी आई थी। हालांकि पुलिस ने यह कहकर लौटा दिया कि केस की फाइल HC गई हुई है।

बड़े अपडेट - 

  • कुमार विश्वास को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत 
  • अभी केस खारिज करने की उनकी याचिका पर सुनवाई जारी रहेगी
  • कुमार विश्वास ने सीएम भगवंत मान को किया आगाह, वह जिसके कहने पर यह सब कर रहे हैं, वह मान और पंजाब को धोखा देगा।
  • आप समर्थक का आरोप, कुमार के इंटरव्यू के बाद खालिस्तानी कहा गया
  • कांग्रेस नेता अलका लांबा पर भी केस दर्ज, उन्होंने भी इंटरव्यू और सोशल मीडिया के जरिए केजरीवाल के संबंध में गलत आरोप लगाए


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.