ताजा खबर
Erling Haaland ग्रोइन इंजरी के साथ नॉर्वे के यूरो क्वालिफायर से चूकें, हुए भावुक !   ||    त्रिकोणीय राष्ट्र टूर्नामेंट में भारतीय फुटबॉल टीम की पहली मेजबानी के लिए मणिपुर तैयार !   ||    IPL 2023 ​के लिए तैयारियां शुरू, कमेंटेटर्स के स्टार-स्टडेड पैनल का ऐलान !   ||    गुड़ी पड़वा 2023: यहां जानिए, शुभ मुहूर्त, परंपराएं और सबकुछ जो आपको जानना चाहिए !   ||    Steel Price Per Kg Today 2023: यहां जानिए क्या है आज आपके शहर में स्टील का भाव !   ||    Gold Silver Price Today: नवरात्रि के पहले दिन बढ़े सोने-चांदी के दाम, जानें 10 ग्राम गोल्ड के रेट   ||    Petrol Diesel Price Today: सरकारी तेल कंपनियों ने जारी किए आज के लिए पेट्रोल-डीजल के भाव, यहां जानिए   ||    अगर आप भी हैं 10वीं पास, तो CRPF में नौकरी करने का सुनहरा मौका, जल्दी करें अप्लाई   ||    Pakistan में 6.5 तीव्रता का भूकंप, दहशत का माहौल   ||    Afghanistan: 6.9 तीव्रता का भूकंप, लोगों में दहशत का माहौल   ||   

लता मंगेशकर ने खास अंदाज में किया सुनील गावस्कर को बर्थडे विश

Posted On:Saturday, July 10, 2021

10 जुलाई 2021
 
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का आज जन्मदिन है। सुनील आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहें हैं। इस मौके पर सुनील को बहुत से लोगों से जन्मदिन की बधाइयाँ मिल रही है। हर कोई सोशल मीडिया के जरिए इस दिग्गज खिलाड़ी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहा है। 
 
वहीं मशहूर सिंगर लता मंगेशकर ने भी खास अंदाज में सुनील गावस्कर को बर्थडे विश किया है। लता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सुनील के साथ अपनी एक पुरानी फोटो शेयर की। उस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "नमस्कार, सुनील गावस्कर का नाम क्रिकेट की दुनिया में कौन नहीं जानता। मुझे उनका क्रिकेट बहुत अच्छा लगता था। मैं हमेशा चाहती थी की वो खेलते रहें। संन्यास न लें, जैसे सचिन के बारे में भी लगता था।" 
 
इसके आगे उन्होंने लिखा, "सुनील जी बहुत हंसमुख हैं। खास बता ये है कि वो गाते भी हैं। आज उनका जन्मिदन है, मैं उनको बहुत शुभकामनाएं देती हूं। भगवान उनको हमेशा खुश रखें और वो हमेशा स्वस्थ रहें ऐसी कामना करती हूं।"
 
लता के इस पोस्ट पर फैंस कमेंट्स कर सुनील को जन्मदिन की बधाई दे रहें हैं। बता दें लता मंगेशकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अधिकतर ही वह सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ पोस्ट करती रहती है। अभी हाल ही में उन्होंने दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की मौत पर भी दुख जाहिर करते हुए एक पोस्ट शेयर किया था। 

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.