ताजा खबर
Rs 2,000 notes: क्या होगा 30 सितंबर के बाद 2,000 रुपये के नोटों का, क्या कर सकते हैं इस्तेमाल?   ||    टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर 'गणपत' का टीजर हुआ ऑउट, एक नए सिनेमाटिक अनुभव का करती है वादा   ||    Gold-Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी ने मारी उछाल, देखें गोल्ड-सिल्वर का रेट   ||    Petrol Diesel Price: अपडेट हुई पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानिए आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के द...   ||    Asian Games 2023 Day 7: रोहन बोपन्ना-रुतुजा भोसले ने टेनिस में जीता गोल्ड, भारत का 35वां पदक   ||    World Cup 2023: Virat Kohli के संन्‍यास लेने का सही समय क्‍या है? Ab De Villiers ने कर दिया खुलासा   ||    Vishwa Cup 2023: युवराज सिंह ने उठाए अश्विन की जगह पर सवाल, वाशिंगटन सुंदर समेत इस खिलाड़ी को बताया ...   ||    New York में अचानक आइ बाढ़ में फंसे हजारों लोग, इमरजेंसी का एलान; सड़कों पर डूबी नजर आईं गाड़ियां   ||    PM Modi: संकल्प सप्ताह का आगाज करेंगे पीएम, भारत मंडपम में पंचायत और ब्लॉक स्तर के जनप्रतिनिधि रहेंग...   ||    18 साल में नौकरी नहीं दी, सत्ता में आने पर कैसे देंगे? शिवराज के ऐलान पर कांग्रेस का वार   ||   

मुंबई में लिव इन पार्टनर की हत्या कर शव कुत्तों को खिलाया, जानिए पूरा मामला

Posted On:Thursday, June 8, 2023

मुंबई, 8 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मुंबई में मीरा रोड इलाके में 56 साल के आरोपी ने अपनी 32 साल की लिव इन पार्टनर का मर्डर कर आरी से शव के टुकड़े कर दिए। इसके बाद आरोपी ने शव के टुकड़े कुकर में उबाल दिए। पुलिस को शक है कि उसने उबला हुआ मांस कुत्तों को खिलाया। आरोपी का नाम मनोज साने है। वह पिछले 3 साल से सरस्वती वैद्य नाम की महिला के साथ मीरा रोड इलाके की आकाशगंगा बिल्डिंग के 7वें फ्लोर पर किराए के फ्लैट में रह रहा था। फ्लैट से बदबू आने पर बिल्डिंग के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी।

मुंबई पुलिस के DCP जंयत बजबाले ने बताया, हमें फ्लैट में एक महिला की लाश के टुकड़े मिले। ये टुकड़े सड़ चुके थे, जिन्हें देखकर अनुमान है कि मर्डर तीन चार दिन पहले किया गया था। हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला के शव के टुकड़ों को जांच के लिए जेजे अस्पताल भेजा है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम अब शरीर के अंगों की जांच करेगी और पुलिस को बताएगी कि शरीर के कौन से अंग गायब हैं। DCP जयंत बजबाले ने बताया कि मनोज और सरस्वती के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद मनोज ने महिला की हत्या कर उसके शरीर को कटर से काट दिया। वहां पहुंचकर हमें समझ आया कि यह मर्डर का केस है और आरोपी ने सबूत छिपाने की कोशिश की है। वहीं, सोसाइटी के रहवासियों ने पुलिस को बताया कि आरोपी को पिछले दो तीन दिनों में कुत्तों को कुछ खिलाते देखा गया। इन लोगों ने बताया कि आरोपी को पहले ऐसा करते कभी नहीं देखा गया। आरोपी मनोज साने को पुलिस ने मीरा-भायंदर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 16 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.