ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

चरणजीत सिंह चन्नी के पंजाब के सीएम बनने पर मायावती और पंजाब भाजपा ने उठाया दलित सीएम का मुद्दा

Photo Source :

Posted On:Monday, September 20, 2021

चंडीगढ़, 20 सितंबर (न्यूज हेल्पलाइन)    आज एक बड़ी फेरबदल के तहत काँग्रेस पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया। चूंकि, अभी से कुछ महीनों बाद ही पंजाब में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं, इसलिए काँग्रेस पार्टी ने एक बड़ा दांव खेलते हुए विवादित पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब के मुख्यमंत्री पद से हटाते हुए साफ छवि वाले दलित विधायक चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का नया मुख्यमंत्री बनाया है, मगर विपक्षी दलों ने इस प्रकरण को भी विवादित बनाते हुए दलित मुख्यमंत्री का राग छेड़ दिया है।

आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के साथ गठबंधन बना कर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने इसी बारे में बात करते हुए कहा कि मुझे मीडिया के माध्यम से भी पता चला है कि पंजाब का अगला विधानसभा चुनाव एक गैर-दलित के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। इसका मतलब यह हुआ कि कांग्रेस को अभी भी दलितों पर पूरा भरोसा नहीं है। पंजाब में अकाली-बसपा गठबंधन से कांग्रेस भी डरी हुई। 

मायावती ने आगे बधाई देते हुए कहा कि मैं चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देता हूं। बेहतर होता कि उन्हें पहले ही सीएम बना दिया जाता। पंजाब विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले चन्नी की मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्ति चुनावी हथकंडा प्रतीत होती है।

इसी दलित मुख्यमंत्री के मुद्दे को मुद्दा बनाते हुए पंजाब भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा दलित सीएम बनाकर दलित वोट लूटने की साजिश रची जा रही है। ऐसा लगता है कि यह कांग्रेस की पुरानी आदत है। उन्हें लगता है कि 3-4 महीने के लिए सीएम नियुक्त करने से उन्हें दलितों का पूरा वोट बैंक मिल जाएगा। यह सब दिखावा है। 

पंजाब भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम ने आगे कहा कि कांग्रेस पहले भी ऐसा कर चुकी है। उन्हें दलितों के वोट मिलते हैं लेकिन वे शासन के लिए अपने नेताओं को रखते हैं। जब दलितों का सम्मान करने की बात आती है, तो उनका अपमान किया जाता है और उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया जाता है। डॉ बीआर अंबेडकर के मामले में ऐसा हुआ था।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.