ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

मोदी ने कहा, बीजेपी भारत की सबसे फ्यूचरिस्टिक पार्टी, जानिए और क्या कहा

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 28, 2023

मुंबई, 28 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में भाजपा के नए रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स और ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया। उद्धाटन के बाद PM ने यहां पूजन भी किया। इस दौरान PM मोदी ने नए भाजपा के केंद्रीय कार्यालय के विस्तार के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई भी दी। उन्होंने अपने संबोधन में विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। PM मोदी ने कहा कि आज देश में लोग भ्रष्टाचार पर चोट से खुश हैं। देशवासी समझता है कि भ्रष्टाचार रुकेगा तभी देश आगे बढ़ेगा, लेकिन कुछ राजनीतिक दल भ्रष्टाचार बचाओ अभियान में जुटे है। उन्होंने कहा कि आज सारे भ्रष्टाचारी एक साथ एक मंच पर आ गए हैं। बता दें यह कार्यालय भाजपा हेडक्वार्टर के सामने बनाया गया है। इसे पार्टी की बड़ी बैठकों और कैंपेन के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें संगठन महासचिव और मंत्री स्तर के नेताओं के लिए इस परिसर में रहने की सुविधा भी होगी।

मोदी ने कहा, हम कार्यकर्ताओं की ताकत से सत्ता के शिखर तक पहुंचे, लेकिन हम भले ही शिखर पर पहुंचे हों हमारे पांव आज भी जमीन पर उतने ही हैं जितने 1980 में हुआ करते थे। भाजपा में ऐसे कार्यकर्ताओं की बहुत बड़ी फौज है जो कष्ट उठाकर कर्तव्य भावना से देश सेवा में जुटे रहते हैं। हम जहां भी काम करते हैं टीम वर्क के साथ काम करते हैं। भाजपा वो पार्टी है जिसमें मुक्त चिंतन होता है, नए विचार सृजित होते हैं नए विचारों का सम्मान होता है। आज भाजपा केवल विश्व की सबसे बड़ी पार्टी ही नहीं है बल्कि भाजपा भारत के सबसे फ्यूचरिस्टिक पार्टी है। हमारा भविष्य के आधुनिक और विकसित भारत का निर्माण करने का लक्ष्य है। हमें भाजपा को एक ऐसी संस्था के रूप में विकसित करना है जिसके पास अगले 10 से 50 साल तक का लक्ष्य निर्धारित हो। इसके लिए 3 बातें जरूरी है, अध्ययन, आधुनिकता और विश्वभर से अच्छी बातों को आत्मसात करने की शक्ति।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.