ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

JNU में स्कॉलरशिप मांगने गए छात्रों के साथ अधिकारी के स्टाफ ने की मारपीट, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, August 22, 2022

मुंबई, 22 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में मारपीट का मामला सामने आया है। स्कॉलरशिप मांगने गए छात्रों के साथ यूनिवर्सिटी के फाइनेंस अधिकारी के स्टाफ और गार्ड्स ने धक्का-मुक्की और मारपीट की है। घटना में कई छात्र घायल हो गए। इनमें ABVP के प्रेसिडेंट रोहित कुमार समेत 6 स्टूडेंट शामिल हैं। इस घटना के बाद छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन भी किया। हालांकि, छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन ने 2 सालों से उनकी स्कॉलरशिप रोक रखी है। छात्र उसी को रिलीज करने की मांग कर रहे थे। इसलिए वे लोग फाइनेंस अधिकारी रविकेश कुमार से मिलने गए थे, लेकिन वहां स्टाफ और गार्ड्स ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद छात्र प्रदर्शन करने लगे। छात्रों ने चेतावनी दी क‍ि वह तब तक बाहर नहीं न‍िकलेंगे, जब तक इस मामले पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है।

तो वही ABVP के छात्रों का कहना है कि वो स्कॉलरशिप के मुद्दे पर JNU प्रशासन से बात करने गए थे, तभी कॉलेज प्रशासन के लोग उनके साथ धक्का मुक्की करने लगे। वहीं, लेफ्ट के छात्रों का कहना है कि ABVP वालों ने एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक में जाकर मारपीट की। घायल छात्रों का कहना है कि वे लोग मारपीट की शिकायत दिल्ली पुलिस से करेंगे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.