नई दिल्ली, नवंबर 8 ( न्यूज हेल्पलाइन ) वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने पहुँचे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनके आवास पर मुलाकात की।पीएम मोदी उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किये। इसके बाद वह उन्हें हाथ थामे बाहर लेकर आए हैं इसके बाद सभी एक टेबल पर बैठकर लालकृष्ण आडवाणी के साथ बैठे है।पिछले जन्मदिन पर पीएम मोदी ने आडवाणी को शुभकामनाएं देते उन्हें केक खिलाया था इस दौरान वह उनके पैर छूते भी दिखाई दिए थे।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी है. सीएम योगी ने कू पर लिखा है कि भाजपा परिवार के अभिभावक, मूल्य आधारित राजनीति के सशक्त हस्ताक्षर, उत्कृष्ट प्रशासक एवं हम सभी के मार्गदर्शक लाल कृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिवस की हृदयतल से बधाई। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य तथा सुदीर्घ व मंगलमय जीवन प्रदान करें। वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, हमारे प्रेरणास्रोत श्रद्धेय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।
इससे पहले आज, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी, जो एक वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व उप प्रधान मंत्री हैं।"आदरणीय आडवाणी जी को जन्मदिन की बधाई। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना। लोगों को सशक्त बनाने और हमारे सांस्कृतिक गौरव को बढ़ाने की दिशा में उनके कई प्रयासों के लिए राष्ट्र उनका ऋणी है। उन्हें उनकी विद्वता और समृद्ध बुद्धि के लिए भी व्यापक रूप से सम्मानित किया जाता है,"
उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक स्वयंसेवक के रूप में की। 2015 में, आडवाणी को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया - भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान।