ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

बुलेट रानी शिवांगी डबास को पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला कांस्टेबल पर हाथ उठाने का आरोप

Photo Source :

Posted On:Monday, August 29, 2022

मुंबई, 26 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। गाजियाबाद पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंशर और स्टंटबाज शिवांगी डबास को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गाड़ी टकराने के बाद शिवांगी ने महिला कांस्टेबल से बदतमीजी की और हाथ उठाया। थाना मधुबन बापूधाम में महिला कांस्टेबल ने मुकदमा दर्ज कराया है। गाजियाबाद में सदर थाने के सीओ आकाश पटेल ने बताया, "थाना मधुबन बापूधाम क्षेत्र में कल रात डायल-100 से ड्यूटी करके लौट रही कांस्टेबल ज्योति शर्मा की गाड़ी को दूसरी गाड़ी ने टक्कर मार दी थी। दूसरी गाड़ी शिवांगी डबास चला रही थी। शिवांगी ने महिला कांस्टेबल से बदतमीजी की। उन पर हाथ उठाया। कांस्टेबल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया। शिवांगी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है।" मधुबन बापूधाम पुलिस ने इस मामले में शिवांगी डबास के खिलाफ IPC सेक्शन 353, 332, 504, 506, 279 और 337 में मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर के अनुसार, शिवांगी ने लापरवाह तरह से गाड़ी चलाई। विरोध करने पर ऑन ड्यूटी महिला सिपाही पर हाथ उठाया। गाली-गलौज और जान से मारने तक की धमकी दी।  इस मामले में शिवांगी को अधिकतम 3 साल तक सजा हो सकती है। 
 
दरअसल शिवांगी डबास गाजियाबाद में कविनगर थाना क्षेत्र स्थित शताब्दीपुरम की रहने वाली है। शिवांगी अक्सर बुलेट पर बैठकर स्टंटबाजी के वीडियो शूट करती है। कई बार वह हाथ छोड़कर, बुलेट पर खड़े होकर वीडियो बना चुकी है। इस वजह से ट्रैफिक पुलिस ने कई बार चालान भी काटे हैं। पुलिस ने पहले भी शिवांगी के परिवार को समझाया कि वह स्टंट वाले वीडियो न बनाए। दोबारा ऐसा करने पर पुलिस ने जेल तक भेजने की चेतावनी दी थी। तो वही एक पुराने इंटरव्यू में शिवांगी ने कहा था कि इस तरह के चालान कटने से हमें पॉपुलेरिटी मिलती है। बकौल शिवांगी, ''मैं पायलट बनना चाहती थी, लेकिन बचपन में पैर में चोट लग गई। LLB की पढ़ाई की, लेकिन वो भी बीच में छोड़ दी। मैं एंकर भी बनना चाहती थी, लेकिन वो सपना भी पूरा नहीं हुआ। शुरू से स्टंट करना और बुलेट चलाने का शौक रहा। अब इसी शौक को पूरा कर रही हूं।'' इंस्टाग्राम पर उसके 3.36 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह खुद को बुलेट रानी बताती है।  तो वही हादसे के बारे में शिवांगी डबास के परिवार का कहना है कि इस हादसे के बाद शिवांगी ने सिपाही से माफी मांग ली थी। मामला इतना बड़ा नहीं था। उसी वक्त शांत हो जाना चाहिए था। मगर, रात में पुलिस घर पर आई और शिवांगी को गिरफ्तार करके ले गई। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.