ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

पुलिस ने म्यांमार बॉर्डर पर नगा विद्रोहियों का कैंप उड़ाया, M16 समेत कई हथियार बरामद, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, February 23, 2023

मुंबई, 23 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अरुणाचल प्रदेश में पुलिस ने नगा विद्रोहियों के बड़े कैंप पर छापा मारा। यह कैंप भारत म्यांमार बॉर्डर के किनारे चांगलांग जिले में ईस्टर्न नगा नेशनल गवर्नमेंट नाम के अलगाववादी ग्रुप का था। पुलिस को यहां से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए। इस बड़े ऑपरेशन को पुलिस ने अकेले अंजाम दिया। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि फोटो और वीडियो लेने के बाद कैंप को जलाकर नष्ट कर दिया गया।अरुणाचल पुलिस को इस कैंप के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद स्पेशल टास्क फोर्स और चांगलांग पुलिस ने गुरुवार सुबह इस कैंप पर धावा बोल दिया।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस विद्रोही ग्रुप की खतरनाक गतिविधियां कई महीनों से पुलिस के रडार पर थीं। इस समूह की तरफ से बड़ा खतरा पैदा हो गया था, उसे खत्म करने के लिए कार्रवाई करना जरूरी था। पुलिस ने इस बारे में स्ट्रैटजी बनाई और कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। बीते दिन इस कैंप की जासूसी करने के दौरान पुलिस को यहां पांच विद्रोही नजर आए थे। गुरुवार के ऑपरेशन में कैंप पर कंट्रोल्ड अटैक किया गया, जिसके चलते विद्रोहियों को कैंप छोड़कर भागना पड़ा। ऑपरेशन खत्म होने के बाद कैंप की तलाशी ली गई, जिसके बाद वहां बड़ी मात्रा में गोला बारूद बरामद हुआ। 

कैंप से पुलिस ने एक एके 47 राइफल, एक M16 राइफल, एक हैंड ग्रेनेड, एके 47 के लिए 7 62 एमएम के 104 राउंड्स, 5 56 एमएम के 23 राउंड्स, एके 47 के लिए 7 62 एमएम की 4 मैगजीन, 5 56 एमएम की 2 मैगजीन, दो डबल एक्शन ओनली, एक WT कम्युनिकेशन सेट और चार्जर और एंथनी ताइदोंग के नाम से एक पैन कार्ड बरामद किया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.