ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

राष्ट्रपति ने भरूच के अस्पताल में आग से मौत की घटना पर जताया दुख

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 1, 2021

नई दिल्ली, 01 मई। राष्ट्र्पति राम नाथ कोविंद ने गुजरात के भरूच में स्थित एक कोरोना अस्पताल में आग लगने की घटना में मरीजों और नर्सों की मृत्यु पर दुख प्रकट किया है।

राष्ट्रपति कोविंद ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, “भरूच (गुजरात) के एक अस्पताल में आग लगने से मरीजों और नर्सों की मृत्यु की घटना अत्यंत दुखदायी है। इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं।”
उल्लेखनीय है कि भरूच शहर के पटेल वेलफेयर कोविड अस्पताल में आग लगने से 18 लोगों की मौत हो गई। बीती रात करीब 12.30 बजे आईसीयू वार्ड में यह आग लगी। आग इतनी तेज थी कि वार्ड में मौजूद मरीजों और स्टाफ को बाहर निकालने के लिए बहुत कम समय मिला।
मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने इस त्रासदी में मरने वालों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने राज्य के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों, श्रम और रोजगार के अतिरिक्त मुख्य सचिव विपुल मित्रा और आयुक्त नगर प्रशासन राजकुमार बेनीवाल को घटना की जांच का निर्देश दिया है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.