ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

प्रियंका दो दिन के कर्नाटक दौरे पर पहुंची, कहा भ्रष्टाचार को लेकर कई लोगो ने PM को लिखी चिट्‌ठी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 25, 2023

मुंबई, 25 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मैसूरु से पार्टी प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार की शुरुआत की। 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी दो दिन के कर्नाटक दौरे पर हैं। मैसूर में रैली के बाद वो चामराजनगर जाएंगी और कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगी। मैसूर के जिला कांग्रेस अध्यक्ष बी.जे विजय कुमार ने बताया कि प्रियंका दोपहर में हलवाराहुंडी में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद वे चामराजनगर के गौरीशंकर कन्वेंशन हॉल में महिला सम्मेलन में भाग लेंगी। शाम को वे एक रोड शो भी करेंगी। प्रियंका ने राहुल गांधी की तरह ही कर्नाटक की भाजपा सरकार को 40 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने आपको बेशर्मी और बेरहमी से लूटा है। प्रधानमंत्री को भी कई लोगों ने यहां के सरकार के भ्रष्टाचार को लेकर चिट्‌ठी लिखी, लेकिन PM चुप हैं।
 
प्रियंका ने कहा कि इस सरकार में हर तरह के स्कैम हो रहे हैं। भ्रष्टाचार के कारण एक कॉन्ट्रैक्टर ने आत्महत्या की, पुलिस भर्तियों में स्कैम हुए, हर तरह का भ्रष्टाचार किया गया। इसके खिलाफ PM को चिट्ठी भी लिखी गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। उन्होंने आगे कहा, आपने सुना होगा कि कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन, स्कूल मैनेज एसोसिएशन ने PM तक लेटर लिखा मगर कुछ समाधान नहीं निकला। तमाम स्कैम हुए लेकिन कहीं किसी दोषी को पकड़ा नहीं गया क्योंकि वे भाजपा से जुड़े थे। एक विधायक के बेटे से 8 करोड़ रुपए कैश मिले, उस पर कार्रवाई करने के बजाए उनके पिता ने परेड निकाली। इन्होंने किसी को नहीं छोड़ा जहां मौका मिला, इन्होंने वहां लूटा। कहा जाता है कि कर्नाटक से 1.5 लाख करोड़ रुपए लूटे गए हैं।
 
प्रियंका ने आगे कहा, BJP ने नंदिनी ब्रांड को खत्म करने की कोशिश की। आपको याद होगा कि कांग्रेस के समय दूध उत्पादन इतना था कि हम क्षीर भाग्य योजना के तहत स्कूल के बच्चों को दूध देते थे। यही नहीं दूध के भारी उत्पादन के कारण हम किसानों को भी 5 रुपए/लीटर दूध देते थे। रोजगार कहां गए, पैसा कहां गया, उन वचनों का क्या हुआ जो आपने कर्नाटक की जनता से किए थे। हम सवाल उठा रहे हैं लेकिन BJP सरकार जवाब नहीं दे पा रही है। इन्होंने आरक्षण के नाम पर भी धोखा दिया। यहां आरक्षण बढ़ाने का प्रचार किया और वहां केंद्र में कुछ भी नहीं किया। प्रियंका ने आगे कहा, देश और प्रदेश हमारी अपनी संस्कृति से बनता है। कर्नाटक की अपनी एक संस्कृति है। यह प्रदेश आपकी उसी संस्कृति, बड़े बुजुर्गों की सोच और आपकी मेहनत से बना है। इसी तरह सरकार वही है जो प्रदेश को आगे बढ़ाए, आपकी मदद करे और जिस पर आप विश्वास कर सकें। आपको दुर्बल नेता मिले और बार-बार सीएम बदलता रहे तो क्या होगा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.