ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

Pushkar Singh Dhami 23 मार्च को दोपहर 3.30 बजे उत्तराखंड के सीएम पद की लेंगे शपथ

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 22, 2022

देहरादून, 22 मार्च (न्यूज़ हेल्पलाइन)    उत्तराखंड के मनोनीत सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) कल 23 मार्च को दोपहर 3.30 बजे उत्तराखंड के सीएम पद (Uttarakhand CM) की शपथ लेंगे। उनके साथ उत्तराखंड के कैबिनेट को भी शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह देहरादून के परेड ग्राउंड में होगा। 

ज्ञात हो कि लंबी जद्दोजहद के बाद कल 21 मार्च को उत्तराखंड के सीएम को लेकर फैसला हो पाया, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड में अपनी सीट से चुनाव हार चुके पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) को अगला मुख्यमंत्री (Uttarakhand CM) चुना था। 

अपने चयन पर ख़ुशी जताते हुए उत्तराखंड के मनोनीत सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सबसे पहले, मैं पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) को मुझ पर विश्वास करने और 5 साल तक उत्तराखंड के सीएम के रूप में काम करने का अवसर देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। हम राज्य में समान नागरिक संहिता के कार्यान्वयन सहित सभी वादों को पूरा करेंगे। 

ज्ञात हो कि उत्तराखंड में विगत 14 मार्च को मतदान हुआ था, और उसके बाद विगत 10 मार्च को मतगणना हुई थी। इस मतगणना में सत्ताधारी भाजपा ने उत्तराखंड के 70 विधानसभा सीटों में से 47 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की थी। मगर तात्कालिक सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) के खुद चुनाव हार जाने से असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। 

हालांकि कई जीते हुए भाजपा विधायकों ने अपनी सीटें  पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) को ऑफर की मगर साथ ही कई मुख्यमंत्री पद के दावेदारों के दावों के कारण भाजपा के केंद्रीय शीर्ष कमान को इसमें हस्तक्षेप करना पड़ा, तब जाकर अंतिम फैसला पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) के पक्ष में हुआ। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.