ताजा खबर
Business Idea: खुबानी के तेल का बिजनेस कर देगा मालामाल, ऐसे करें शुरू   ||    Small Saving Scheme: स्मॉल सेविंग स्कीम पर आया सरकार का फैसला, अगली तिमाही इतना मिलेगा ब्याज   ||    HDFC Bank ने रेपो रेट नहीं बढ़ने के बाद भी होम लोन का इंटरेस्ट रेट बढ़ाया, जानिए इसकी वजह   ||    अमेरिकी आव्रजन एजेंसी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए एच1बी वीजा लॉटरी का समापन किया, लाभार्थियों को सूचित...   ||    पाकिस्तान रेड कैप का लीक हुआ ऑडियो, कहा- इस साल मारे जाएंगे पीएम मोदी, योगी, मोहन भागवत   ||    अब कनाडा में बारिश के पानी पर भी लग सकता है टैक्स, क्या है Rain Tax जो लोगों को कर रहा परेशान?   ||    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के लिए टीम को बढ़ावा, प्रोटियाज गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया   ||    IPL 2024: रियान पराग का शानदार फॉर्म जारी, डीसी के खिलाफ आरआर को 185/5 पर पहुंचाया   ||    IPL 2024: राजस्थान दूसरी जीत की ओर, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया   ||    Fact Check: बाल्टीमोर पुल हादसे में ये कार नीचे नदी में गिर गई? जानें क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्...   ||   

राहुल सदस्यता जाने के बाद पहली बार पहुंचे संसद, दोनों सदन 3 अप्रैल तक स्थगित, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, March 29, 2023

मुंबई, 29 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राहुल गांधी अपनी संसद सदस्यता भंग किए जाने के बाद पहली बार संसद पहुंचे। वे यहां कांग्रेस सांसदों की बैठक में शामिल हुए फिर यहाँ आधा घंटा रुकने के बाद वे मां सोनिया गांधी के साथ गाड़ी में बैठकर निकल गए। आपको बता दे, राहुल की संसद सदस्यता 24 मार्च को रद्द कर दी गई थी। वे केरल के वायनाड से लोकसभा सांसद थे। इस बीच, संसद के कार्यवाही 3 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा में कांग्रेस सांसदों ने स्पीकर के सामने सेव डेमोक्रेसी के पोस्टर दिखाए और काले कपड़े लहराए। कांग्रेस नेता आज भी काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे थे। हालांकि कांग्रेस की बैठक में शामिल होने पहुंचे राहुल सफेद टीशर्ट में आए थे। तो वहीं, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि राहुल गांधी अपने घमंड की वजह से डिस्क्वालिफाई हुए हैं। उन्हें लगता है कि वे एक खास परिवार में पैदा हुए हैं तो इस देश पर राज करना उनका जन्मसिद्ध अधिकार है। इसी वजह से उनके दिमाग में ऐसे गलत ख्याल आते हैं।

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, PM मोदी खुद भ्रष्ट हैं। वे उन लोगों को कुछ नहीं कह रहे हैं, जिन्होंने इस देश को लूटा। ऐसे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। JPC का गठन नहीं किया जा रहा है, तो क्या PM ने भ्रष्ट लोगों के साथ हाथ मिला लिया है। खड़गे ने कहा कि कर्नाटक में 40 प्रतिशत की सरकार है और भाजपा को इसमें महारत हासिल है। उन विधायकों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया जिनके यहां से 8 से10 करोड़ रुपए बरामद किए गए। यहां अगर विपक्ष के किसी नेता के घर से पैसा मिल जाए तो भाजपा उसे बड़ा मुद्दा बना देती है। भाजपा ED को बुला लेती है।साथ ही तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने संसद में आंबेडकर की मूर्ति के सामने सेव डेमोक्रेसी, फेडरलिज्म एंड पार्लियामेंट के बैनर और पोस्टर थामे हुए धरना दिया। वहीं, ममता बनर्जी कोलकाता में केंद्र के खिलाफ धरना दे रही हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.