ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

नवरात्रि के लिए रेलवे की स्पेशल थाली, मिलेगा व्रत वाला खाना, 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक रहेगी यह सुविधा

Photo Source :

Posted On:Monday, September 26, 2022

मुंबई, 26 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मां दुर्गा और उनके नौ अवतारों को समर्पित शारदीय नवरात्रि उत्सव आज से शुरू हो गया है। 9 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार को पूरे देश में बहुत उत्साह और अलग-अलग तरह से मनाया जाता है। रेल मंत्रालय ने नवरात्रि के दौरान ट्रेन से यात्रा करने वाले भक्तों के लिए एक स्पेशल मेन्यू की घोषणा की। नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव के दौरान उपवास रखने वालों को परेशानी न हो इसके लिए ट्रेनों में व्रत वाली थाली उपलब्ध होगी। रेलवे मंत्रालय ने ट्वीट किया, नवरात्रि के शुभ त्योहार पर भारतीय रेलवे आपके लिए 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक नवरात्रि स्पेशल थाली लेकर आया है। इसके अलावा http://ecatering.irctc.co.in पर जाकर या 1323 पर कॉल करके भी खाना मंगवाया जा सकता है। 

तो वही मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देश के 78 रेलवे स्टेशनों पर नवरात्रि स्पेशल थाली उपलब्ध होगी। इसमें अहमदाबाद, अमृतसर, भोपाल, मुंबई,ग्वालियर, हैदराबाद, जबलपुर,जयपुर,चेन्नई सेंट्रल, अंबाला कैंट, वीरांगना लक्ष्मीबाई, कानपुर सेंट्रल, दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली शाहदरा, उदयपुर सिटी स्टेशन समेत 78 स्टेशन शामिल हैं। आपको बता दे, इससे पहले IRCTC ने नवरात्रि के अवसर पर भारत गौरव पर्यटक ट्रेन शुरू करने की घोषणा की। पैंट्री कार, इंफोटेनमेंट सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा गार्ड सेवाओं से लैस यह विशेष ट्रेन 30 सितंबर से दिल्ली से कटरा के लिए पहली बार चलेगी। भारत गौरव ट्रेन में, पर्यटकों को दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, अंबाला, सरहिंद, लुधियाना से/में चढ़ने/उतरने की अनुमति होगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.