ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

REET परीक्षा प्रश्न पत्र लीक: राजस्थान सरकार ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ धर्मपाल जरौली को किया बर्खास्त

Photo Source :

Posted On:Saturday, January 29, 2022

जयपुर, 29 जनवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन)      सितंबर 2021 में REET (Rajasthan Eligibility Examination for Teachers) परीक्षा में हुए धांधली और पेपर लीक मामले को लेकर राजस्थान की गहलोत सरकार ने आज सख्ती दिखाते हुए राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ धर्मपाल जरौली को बर्खास्त कर दिया है। डॉ धर्मपाल जरौली को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में विफल रहने के लिए बर्खास्त किया गया है। 

ज्ञात हो कि कल शुक्रवार को राजस्थान सरकार ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष जरौली को बर्खास्त करने का फैसला कर लिया था, जिसे आज लागू कर दिया है। कुछ दिन पहले ही एसओजी की टीम ने जारौली से पूछताछ भी की थी। बर्खास्तगी के बाद अब उनपर गिरफ्तारी की भी तलवार लटक रही है। ऐसा नहीं है कि डॉ धर्मपाल जरौली अकेले ही इस सख्ती के शिकार हुए हैं। आज सुबह ही राजस्थान शिक्षा विभाग के सचिव अरविंद कुमार सेंगवा को भी निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में अभी कई और बड़े नाम सामने आने का अंदेशा जताया जा रहा है। 

ज्ञात हो कि राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) पेपर लीक मामले हर दिन खुलासे हो रहे हैं। इस मामले की जांच एसओजी कर रही है और माना जा रहा है कि इसमें कई बड़े अधिकारियों पर गिरफ्तारी की गाज गिर सकती है। REET परीक्षा के बाद से ही इसमें बड़े स्तर पर  धांधली के आरोप लगाए जा रहे हैं। राज्य की विपक्षी दल भाजपा भी इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रही है।

कल शुक्रवार 28 जनवरी को गहलोत सरकार की हुई बैठक में सरकार ने फैसला किया है कि जो भी कर्मचारी पेपर लीक में शामिल होगा, उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाएगा। बैठक में सरकार ने हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक कमेटी भी गठित करने का लिया निर्णय है। यह कमेटी मामले की जांच करने के साथ भविष्य में होने वाली परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने का काम करेगी। 

ज्ञात हो कि राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2021 का आयोजन विगत वर्ष 2021 के सितंबर में हुआ था। इसके माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को राज्य भर के स्कूलों में कुल 31 हजार रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जानी है। रीट परीक्षा से पहले ही प्रश्न पत्र वाट्सएप पर लीक हो गया था। मामले की जांच में पता चला था कि पेपर जयपुर के स्ट्रांग रूम से लीक किया गया था। मामले के मास्टरमाइंड भजनलाल को गुजरात से पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उसी की निशानदेही पर अधिकारियों पर कार्रवाई हो रही है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.