ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

चन्नी के पंजाब के कांग्रेस सीएम कैंडिडेट बनने पर प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों का आया बयान

Photo Source :

Posted On:Monday, February 7, 2022

चंडीगढ़, 7 फरवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन)     कल रविवार 6 फरवरी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब में कांग्रेस के लिए चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम चेहरा घोषित किया था। राहुल गांधी ने अपनी घोषणा कहा था कि चरणजीत चन्नी संभावित मुख्यमंत्री हैं।

इस घोषणा के एक दिन बाद अब पंजाब कांग्रेस पार्टी के अन्य मुख्यमंत्री उम्मीदवारों ने इस घोषणा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

इस कड़ी में कांग्रेस में मुख्यमंत्री के सबसे बड़े दावेदारों में से एक उम्मीदवार नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि पंजाब मॉडल पूरे राज्य के लिए साझा किया जाता है, इस पर मेरा कोई कॉपीराइट नहीं है। मैं लोगों के कल्याण को सुनिश्चित करना चाहता हूं। कोई भी इसमें से कोई भी अच्छी बात उठा सकता है, मुझे कोई आपत्ति नहीं है। मैंने इसे पहले ही पार्टी को सौंप दिया है लेकिन चरणजीत चन्नी के पास इसे लागू करने की शक्ति है।

वहीं पंजाब कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के एक और दावेदार सुनील जाखड़ ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि एक विनम्र पृष्ठभूमि के व्यक्ति (चरणजीत सिंह चन्नी) को मुख्यमंत्री पंजाब के रूप में नियुक्त करना न केवल पार्टी का सबसे उत्कृष्ट निर्णय था। चरनजीत सिंह चन्नी ने मुख्यमंत्री के रूप में अपने छोटे राजनीतिक कैरियर में दिखाया कि वह अपने दृढ़ विश्वास के साहस वाले व्यक्ति हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अगले चुनावों में पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री कैंडिडेट बनाने पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि मुझ पर भरोसा करने के लिए मैं कांग्रेस हाईकमान और पंजाब के लोगों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। जैसा कि आपने हमें पिछले 111 दिनों में पंजाब को आगे ले जाने के लिए इतनी मेहनत करते देखा है, मैं आपको पंजाब और पंजाबियों को नए जोश और समर्पण के साथ प्रगति के पथ पर ले जाने का आश्वासन देता हूं।

ज्ञात हो कि नवजोत सिंह सिधु और कैप्टन अमरिंदर सिंह की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब के मुख्यमंत्री पद से हटा कर दलित समुदाय के नेता चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया था। अपने तीक्ष्ण कार्यशैली के कारण मात्र 110 दिनों में ही चरनजीत सिंह चन्नी ने पार्टी के अंदर के सभी प्रतिद्वंदीयों को पीछे छोड़ते हुए मुख्यमंत्री का चेहरा बनने में सफलता प्राप्त की है। 

हालांकि अभी वे सिर्फ कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार हैं। फिर से पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के लिए उन्हें आप के मुख्यमंत्री उम्मीदवार सहित बाकी पार्टियों को भी चुनावों में हराना होगा। मगर भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे चन्नी के लिए यह मंजिल इतनी आसान नहीं होगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.