ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए, मुंबई में कक्षा 1- 9 के लिए स्कूल 31 जनवरी तक रहेंगे बंद

Photo Source :

Posted On:Monday, January 3, 2022

मुंबई, 3 जनवरी ( न्यूज हेल्पलाइन )   मुंबई में ओमीक्रोन स्वरूप सहित कोविड-19 के मामलों में तेजी से वृद्धि होने के बीच, सोमवार को नगर निकाय ने कक्षा 1 से 9 और 11 के लिए सभी स्कूलों को 31 जनवरी तक बंद रखने का फैसला किया।
 
एक नगर निकाय अधिकारी ने यह जानकारी दी। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा कि कक्षा 10 और 12 के छात्रों को इस फैसले के दायरे से बाहर रखा गया है और इसका अर्थ है कि वे स्कूलों में पढ़ाई करने जा सकते हैं। पहले के निर्देशानुसार, कक्षा 1 से 9 और 11 के छात्रों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी।
 
कोरोना संकट के बीच जारी किए गए आदेश के अनुसार, मुंबई में कक्षा 10वीं और 12वीं के स्कूल नहीं बंद किए जा रहे हैं। दोनों कक्षाओं के स्टूडेंट्स को स्कूल जाकर पढ़ाई करनी होगी।हालांकि, जिन क्लोसेस के स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया गया है, वहां पर पढ़ाई ऑनलाइन जारी रहेगी।
 
महाराष्ट्र समेत पूरे देश में कोरोना वायरस के मामले फिर से तेजी से बढ़ रहे हैं। हालांकि, इस बार ओमिक्रॉन वैरिएंट ने कहर बरपा रखा है. महाराष्ट्र में बीते दिन 11 हजार से ज्यादा नए कोरोना के मामले सामने आए, जिसमें ओमिक्रॉन के मामले 50 थे। रविवार को नौ लोगों की और जान चली गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर राज्य में 1,41,542 हो गई है।
 
महाराष्ट्र में अभी 42,024 कोरोना वायरस के एक्टिव मरीज हैं, जिनका घर पर या फिर अस्पतालों में इलाज चल रहा है।उधर, मुंबई में कोरोना के 7,792 मामले सामने आए हैं, जोकि हाल के दिनों शहर में एक दिन में हुई बड़ी उछाल है।
 
गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी हाल ही में स्कूलों को बंद कर दिया गया था।राजधानी में येलो अलर्ट जारी किए जाने के बाद यह फैसला लिया गया इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी कोरोना के मामलों में तेजी देखी गई है।हालांकि, राज्य सरकार पहले ही 15 दिनों के लिए आठवीं तक के सरकारी स्कूलों को विंटर वेकेशन के तहत बंद कर चुकी है। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल, राजस्थान के जयपुर में स्कूलों को बंद किए जाने का ऐलान हो चुका है।जयपुर में कक्षा आठवीं तक के स्कूल 9 जनवरी तक बंद रहेंगे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.