ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

वरिष्ठ नेता व सांसद शशि थरूर ने कोंग्रेस पार्टी के नेतृत्व में तुरंत बदलाव की माँग की।

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 18, 2021

थिरुवनंथपुरम, 18 सितंबर (न्यूज़ हेल्पलाइन)
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी को तुरंत नेतृत्व बदलना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि उनके जैसे नेताओं को लगता है कि यह जल्द ही साकार हो जाएगा।
 
शनिवार को इडुक्की जिले के थोडुपुझा में एक पार्टी समारोह में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए थरूर ने कहा कि “सोनिया गांधी ने कई वर्षों तक पार्टी का पूरी तरह से नेतृत्व किया और इसे मजबूत किया लेकिन अब जब से उन्होंने उन्हें जिम्मेदारी से मुक्त करने के लिए कहा, पार्टी को नया अध्यक्ष खोजना होगा।”
“हम सभी चाहते है की राहुल गांधी को पद संभालने की जरूरत है। मगर वह अभी भी अनिच्छुक है तो हमें एक विकल्प खोजना होगा। पार्टी को एक स्थायी अध्यक्ष की जरूरत है और इस प्रक्रिया में तेजी आनी चाहिए।'
उन्होंने कहा, 'हमें एक मजबूत पार्टी और मजबूत नेतृत्व की जरूरत है।’

थरूर ने कहा कि नए नेतृत्व के आने के बाद केरल में बदलाव साफ नजर आ रहा है और इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। थरूर पिछले साल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे गए एक पत्र के 23 हस्ताक्षरकर्ताओं में से एक थे, जिसमें पार्टी में व्यापक बदलाव और संगठनात्मक चुनावों के माध्यम से मजबूत नेतृत्व की मांग की गई थी।
बता दें, अगस्त में सुनंदा पुष्कर मौत मामले में आरोपमुक्त होने के बाद तिरुवनंतपुरम के कांग्रेस सांसद राज्य की राजनीति में काफी दिलचस्पी ले रहे हैं। वह नए पीसीसी प्रमुख के सुधाकरन के करीबी हैं जिन्होंने कई बार कहा कि पार्टी थरूर जैसे नेता की प्रतिभा का फायदा नहीं उठा सकती।
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.