ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

शेफाली जुनेजा ICAO के विमानन सुरक्षा समिति की अध्यक्ष बनी, पहली महिला

Photo Source :

Posted On:Friday, September 17, 2021

नई दिल्ली, 17 सितंबर (न्यूज हेल्पलाइन)     डॉ. शेफाली जुनेजा को अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) के  विमानन सुरक्षा समिति की अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। भारत ने 12 साल के अंतराल के बाद यह जिम्मेदारी संभाली है। जुनेजा इस रणनीतिक समिति का नेतृत्व करने वाली पहली महिला हैं। 

बता दें कि डॉ. शेफाली जुनेजा  मॉन्ट्रियल में ICAO परिषद में भारत के प्रतिनिधि के तौर पर कार्य करती हैं। ICAO अंतरराष्ट्रीय वायु नौवहन के सिद्धांत और तकनीकों को नियत करती है। यह वायु यातायात की योजनाओं का पालन करवाने वाली और सुरक्षित व क्रमवार विकास को सुनिश्चित करने वाली समिति है। 

वरिष्ठ नौकरशाह शेफाली जुनेजा को आलोक शेखर की जगह पर 19 जून 2019 को संयुक्त राष्ट्र के निकाय अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) की परिषद में भारत ने अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया था। वे भारतीय राजस्व सेवा (आयकर संवर्ग) के 1992 बैच की अधिकारी हैं। 

भारत के कार्मिक मंत्रालय द्वारा उन्हें तीन साल की अवधि के लिए आईसीएओ, मॉन्ट्रियल, कनाडा में भारत के प्रतिनिधि के पद पर नियुक्त किया गया था, इसी बीच अपने कार्यों से वे ICAO के  विमानन सुरक्षा समिति की अध्यक्ष बनने में सफल हुई।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.