ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

सिंगर मनकीरत औलख को खतरा, बाइक सवार युवकों ने 2 किमी तक किया गाड़ी का पीछा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 13, 2023

मुंबई, 13 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मशहूर पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख की रेकी की जा रही है। यह वाकया बीती रात मोहाली में देखने को मिला। जहां बाइक सवार 3 युवकों ने तकरीबन 2 किलोमीटर तक मनकीरत की गाड़ी का पीछा किया। जिसके बाद सतर्क सुरक्षाकर्मी ने गाड़ी को सुरक्षित स्थान की तरफ घुमा लिया। जैसे ही गाड़ी होमलैंड सोसाइटी के भीतर सुरक्षित जगह पर पहुंची तो मनकीरत का गनमैन अपनी राइफल लेकर नीचे उतरा। यह देखकर बाइक सवारों ने बाइक वापस मोड़ी और वहां से फरार हो गए।

CCTV के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि बाइक सवार हमला करने आए थे या सिर्फ रेकी कर रहे थे, पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बीती रात मनकीरत अपने काफिले के साथ मोहाली में होमलैंड स्थित घर की तरफ आ रहे थे। तभी बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। दोनों के मुंह ढके हुए थे। इसकी भनक कार में बैठे सुरक्षाकर्मी और मनकीरत को हो गई। इसके बाद गाड़ी को रोके बिना वह तेजी से होमलैंड सोसाइटी में पहुंच गए। गाड़ी का पीछा करने वाले युवकों की यह हरकत CCTV में कैद हो गई। पुलिस ने CCTV कब्जे में ले लिया है। फुटेज में दिखे बाइक नंबर से सर्चिंग की जा रही है। साथ ही पीछा करने वालों का हुलिया तैयार किया जा रहा है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.