ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

सुप्रीम कोर्ट ने PM की सुरक्षा में चूक के मामले पर कहा, पुलिस बल को बेहतर ट्रेनिंग देने की जरूरत

Photo Source :

Posted On:Thursday, August 25, 2022

मुंबई, 25 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में PM सिक्योरिटी चूक पर हुई सुनवाई के दौरान यह तथ्य सामने आए की पंजाब में 5 जनवरी को PM नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक में फिरोजपुर के SSP हरमनदीप हंस ने सही ढंग से कदम नहीं उठाए। उन्होंने PM की सुरक्षा में तैनात केंद्र के अफसरों को सहयोग नहीं किया। SSP को PM के सड़क मार्ग से जाने के बारे में 2 घंटे पहले सूचना दी जा चुकी थी। इसके बावजूद उन्होंने रूट क्लियर नहीं कराया। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से बनाई जस्टिस इंदू मल्होत्रा की रिपोर्ट में बताया गया है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने PM की सुरक्षा को लेकर पुलिस बल को बेहतर ट्रेनिंग देने की जरूरत पर जोर दिया। इसके बाद पूरा मामला केंद्र सरकार के पास भेज दिया गया है। वहीं इसको लेकर एक कमेटी बनाने के लिए भी कहा है। तो वही सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद अब फिरोजपुर के SSP और PM सिक्योरिटी का जिम्मा संभालने वाले अफसरों पर कार्रवाई होनी तय है। इस बारे में PM सिक्योरिटी से जुड़े अफसरों से नई कमेटी पूछताछ कर सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस इंदू मल्होत्रा की जांच रिपोर्ट को कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार यानी केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दी है।

सुरक्षा चूक के बाद PM नरेंद्र मोदी बुधवार को पंजाब दौरे पर गए थे। इस दौरान आम आदमी पार्टी सरकार के CM भगवंत मान ने इस घटना पर दुख जताया। मान ने कहा कि यह दुख की बात है कि सुरक्षा चूक की वजह से PM को पिछली बार वापस लौटना पड़ा। PM के लिए पूरे बंदोबस्त करना सरकार का फर्ज है।

दरअसल, जिस वक्त PM की सिक्योरिटी में चूक हुई, पंजाब में कांग्रेस की सरकार थी। चरणजीत चन्नी उस सरकार के CM थे। PM जब फिरोजपुर में रैली में हिस्सा लेने जा रहे थे तो किसानों ने हाइवे ब्लॉक कर दिया। जिस वजह से अचानक PM का काफिला 20 मिनट तक पाकिस्तान बॉर्डर के नजदीक हाईली सेंसिटिव जोन में एक फ्लाईओवर पर फंसा रहा। हालांकि, CM चन्नी ने इसे सुरक्षा चूक मानने से इनकार कर दिया था। चन्नी का कहना था कि PM को कोई खरोंच नहीं आई, तो फिर उनकी जान को खतरा कैसे हो गया?


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.