ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

मुंबई में मकान मालिक ने की विधवा की हत्या, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, February 26, 2023

मुंबई, 26 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने एक व्यक्ति को पत्नी और बेटे समेत अरेस्ट कर लिया है। इस व्यक्ति पर 75 साल की विधवा की हत्या और सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक मरने वाली महिला वहीदाबी नूर मोहम्मद शेख विधवा थीं और 1990 से कल्याण कस्बे में घर में अकेली रहती थी। मकान मालिक वहीदा को घर खाली करने के लिए मजबूर कर रहा था क्योंकि री कंस्ट्रक्शन करना चाहता था। वहीदा की रिश्तेदार ने शिकायत के मुताबिक महिला ने घर खाली करने से इनकार कर दिया था। इस पर मकान मालिक उसे परेशान करता रहता था।

शिकायतकर्ता महिला 13 मई 2022 को वहीदा से मिलने उसके घर गई थी। तब तक वह ठीक थी। हालांकि, कुछ दिनों बाद उन्हें मैसेज आया कि 16 मई को उनकी मौत हो गई। जब वह वहां पहुंची तो देखा कि वहीदा का शरीर काला पड़ गया था और चारों ओर खून के धब्बे थे। वहीदा की मौत के बाद मकान मालिक ने फरियादी से घर की चाबियां ले ली थीं। शिकायतकर्ता को शक था कि वहीदा की मौत, हत्या है। इसलिए उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद कोर्ट ने जनवरी में पुलिस को मकान मालिक और उसके दो परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज करने और जांच शुरू करने का निर्देश दिया। वहीं, बाजारपेठ थाने के अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता की मांग पर पुलिस ने वहीदा का शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या, सबूत मिटाने, साजिश के तहत मामला दर्ज किया। बाद में तीनों कों अरेस्ट कर लिया गया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.