ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 10 हजार के पार, 24 घंटे में 1805 नए मरीज मिले, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, March 27, 2023

मुंबई, 27 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 10 हजार के पार चली गई है। पिछले 24 घंटों में 1,805 नए मरीज मिले। वहीं, 6 लोगों ने दम तोड़ दिया। इससे पहले शनिवार को 1,890 कोरोना केस मिले थे और 7 मौतें हुई थीं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकडों के मुताबिक एक्टिव केस बढ़कर 10,300 हो गए हैं, जो पिछले साल नवंबर के बाद सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले 12 नवंबर को देश में 11084 एक्टिव केस दर्ज किए गए थे। सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में मिल रहे हैं। यहां केसेस में बढ़ोतरी को देखते हुए टेस्टिंग बढ़ा दी गई है। मुंबई के कुछ प्राइवेट अस्पतालों में कोविड वार्ड खुलने लगे हैं। वहीं, सरकार ने भी सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को स्टैंडबाय मोड में रहने को कहा है। साथ ही लोगों को कोविड प्रोटोकॉल फॉलो करने को कहा है।

आपको बता दे, राज्य में पिछले 24 घंटे में 397 नए केस मिले, जो शनिवार के मुकाबले 40 कम हैं। शनिवार को राज्य में 437 संक्रमित मिले थे। जबकि 3 मरीजों की मौत हो गई थी। अकेले मुंबई में रविवार को 123 नए मामले दर्ज किए गए। मुंबई में अभी कोविड के 43 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं, जिनमें से 21 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। रविवार को मुंबई में 17 नए पॉजिटिव मरीज भर्ती हुए। मुंबई में लीलावती अस्पताल के CEO डॉ. वी रविशंकर ने कहा कि यहां कोविड मामलों के लिए 15 बेड का आइसोलेशन वार्ड और ICU तैयार किया गया है। वहीं, महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा मामले गुजरात और केरल में दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटों में गुजरात में 303 मरीज मिले। जबकि 1 मरीज की मौत हो गई। उधर केरल में 299, कर्नाटक में 209 और दिल्ली में 153 मामले सामने आए। इसके अलावा पिछले 24 घंटों में उत्तरप्रदेश में 77, राजस्थान में 46, मध्यप्रदेश में 5 और छत्तीसगढ़ में 1 कोरोना केस मिले हैं। फिलहाल यूपी में 246, राजस्थान में 207, MP में 51 और छत्तीसगढ़ में 23 एक्टिव मामले हैं।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि कोविड के बढ़ते मामलों के पीछे नया XBB.1.16 वैरिएंट हो सकता है, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। एक्सपर्ट के मुताबिक, कोविड से जुड़े सारे प्रोटोकॉल का पालन करें। अगर किसी ने बूस्टर डोज नहीं लिया है तो उसे जल्द से जल्द ये डोज लेनी चाहिए। इससे पहले दिल्ली AIIMS के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा था कि कोरोना और H3N2 केस बढ़ने के पीछे एक वजह मौसम बदलना भी हो सकता है। उन्होंने बताया कि हर साल इन्फ्लुएंजा के केस बढ़ते हैं, घबराने की कोई बात नहीं है। मास्क लगाकर रखें, खांसते समय मुंह को ढंक लें और सैनिटाइजर साथ रखें।

वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण आज यानी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए सभी राज्यों के स्वास्थ्य सचिव और सीनियर अधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे। इसमें तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। उधर, 10-11 अप्रैल के दौरान देशभर के अस्पतालों में कोविड को लेकर मॉक ड्रिल होगी। मॉक ड्रिल में सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के अस्पताल शामिल होंगे। इसमें दवाइयां, मरीजों के लिए बिस्तर, मेडिकल इक्विपमेंट और मेडिकल ऑक्सीजन की उपलब्धता का जायजा लिया जाएगा। मॉक ड्रिल के बारे में पूरी जानकारी आज होने वाली मीटिंग में दी जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने दो दिन पहले सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लेटर भी लिखा था। इसमें उन्होंने राज्यों से कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने के लिए कहा था।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.