ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

कोविड से पीड़ित सक्रिय मरीजों की संख्या हुई डेढ़ लाख से कम, एक दिन में हुई 392 मौतें

Photo Source :

Posted On:Saturday, November 6, 2021

नई दिल्ली, 6 नवंबर (न्यूज हेल्पलाइन)     केंद्र सरकार और राज्य सरकार के प्रयासों और स्वास्थ्यकर्मियों के मेहनत का परिणाम अब देश में कम होते कोरोना मरीजों के रूप में दिखने लगा है। कोरोना मरीजों की घटती संख्या अब डेढ़ लाख से नीचे पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई अनंतिम जानकारी के अनुसार देश में अब मात्र 1,46,950 सक्रिय मरीज रह गए हैं, जो कुछ महीने पूर्व के आंकड़ों के मुकाबले बहुत ही कम है। ज्ञात हो कि विगत 24 घंटों में ही एक्टिव कोविड मरीजों की संख्या में 1946 मरीजों की कमी दर्ज की गई है। 

आज 6 नवंबर को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विगत 24 घंटों में देश भर में 10,929 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। इसी दौरान देश के विभिन्न अस्पतालों और घरों से इलाज करवा रहे कुल 12,509 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। हालांकि मौतों के आंकड़ें अभी भी बढ़े हुए हैं। विगत 24 घंटों में देश बाहर में 392 मौतें इस महामारी के कारण हुई है। 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज के अपने कोविड-19 बुलेटिन में बताया है कि देश में अब तक जितने लोग कोरोना से पीड़ित हुए हैं, उनमें से मात्र 0.43 प्रतिशत लोग ही वर्तमान में कोरोना का इलाज करवा रहे हैं। देश में अभी तक 33737468 लोग (कुल बीमार हुए लोगों का 98.23 प्रतिशत) इस बीमारी को मात दे चुके हैं। हालांकि अभी तक कुल 460265 लोग इस बीमारी से मृत हुए हैं। ज्ञात हो कि कुल बीमार हुए लोगों का यह 1.34 प्रतिशत हिस्सा है। 

बता दें कि अब कोरोना के लिए आने वाले सैंपल की संख्या भी कम होती जा रही है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि 5 नवंबर 2021 तक कोविड के लिए 61,39,65,751 नमूनों का परीक्षण किया गया। इनमें से कल 5 नवंबर को मात्र 8,10,783 नमूनों का परीक्षण किया गया है। 

बता दें कि देश भर अब तक कुल 1,07,92,19,546 कोविड के टीके दिए जा चुके हैं। अब तो वैक्सीनेशन सेंटर में भी वैक्सीन लगवाने आने वालों की संख्या कम हो गई है। संभव है कि जब 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वैक्सीन देने की अनुमति मिल जाएगी तो फिर से भीड़ उमड़ेगी। फिलहाल तो ज्यादातर वैक्सीन सेंटर ज्यादातर समय खाली दिख रहे हैं। केंद्र सरकार भी वैक्सीनेशन में पिछड़े जिलों में अब गली-गली वैक्सीनेशन अभियान शुरू कर चुकी हैं। इससे उम्मीद है कि बचे हुए योग्य लोगों को जल्द ही वैक्सीन की डोज दी जा सकेंगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.