ताजा खबर
Rs 2,000 notes: क्या होगा 30 सितंबर के बाद 2,000 रुपये के नोटों का, क्या कर सकते हैं इस्तेमाल?   ||    टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर 'गणपत' का टीजर हुआ ऑउट, एक नए सिनेमाटिक अनुभव का करती है वादा   ||    Gold-Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी ने मारी उछाल, देखें गोल्ड-सिल्वर का रेट   ||    Petrol Diesel Price: अपडेट हुई पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानिए आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के द...   ||    Asian Games 2023 Day 7: रोहन बोपन्ना-रुतुजा भोसले ने टेनिस में जीता गोल्ड, भारत का 35वां पदक   ||    World Cup 2023: Virat Kohli के संन्‍यास लेने का सही समय क्‍या है? Ab De Villiers ने कर दिया खुलासा   ||    Vishwa Cup 2023: युवराज सिंह ने उठाए अश्विन की जगह पर सवाल, वाशिंगटन सुंदर समेत इस खिलाड़ी को बताया ...   ||    New York में अचानक आइ बाढ़ में फंसे हजारों लोग, इमरजेंसी का एलान; सड़कों पर डूबी नजर आईं गाड़ियां   ||    PM Modi: संकल्प सप्ताह का आगाज करेंगे पीएम, भारत मंडपम में पंचायत और ब्लॉक स्तर के जनप्रतिनिधि रहेंग...   ||    18 साल में नौकरी नहीं दी, सत्ता में आने पर कैसे देंगे? शिवराज के ऐलान पर कांग्रेस का वार   ||   

BJP के तीन सांसदों ने राहुल गांधी को लिखा लेटर, जानिए पूरा मामला

Posted On:Thursday, June 8, 2023

मुंबई, 8 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भाजपा के तीन सांसदों ने राहुल गांधी को लेटर लिखा है। इसमें उन्होंने राहुल पर अमेरिका यात्रा के दौरान भारत के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप लगाया है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, यह लेटर भाजपा सांसद राज्यवर्धन राठौर, परवेश साहिब सिंह और पूनम महाजन ने लिखा है। लेटर में कहा गया है कि राहुल गांधी के मोहब्बत की दुकान के बारे में सुनकर बहुत अच्छा लगता है। अगर उनकी पार्टी सच में इस रास्ते में चले तो कितना बेहतर होता, लेकिन अफसोस कांग्रेस की कथनी और करनी में बहुत अंतर है।

भाजपा ने लेटर में कहा कि कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार के लिए नफरत फैलाना कोई नई बात नहीं है। इसमें उनको महारत हासिल है। अगर गांधी परिवार के इतिहास के पन्ने पलटे जाएं तो कई नफरत के किस्से मिलेंगे। इस परिवार ने देश में नफरत का मेगा मॉल खोल रखा है। इस लेटर में यह भी कहा गया की कांग्रेस के राज में ही सबसे अधिक दंगे हुए और नफरत की दुकानें सजाई गई। साथ ही नेहरू गांधी परिवार ने कांग्रेसी नेताओं के साथ किस प्रकार की बदसलूकी की। गांधी परिवार ने अपने ही रिश्तेदारों से किस प्रकार का अमानवीय बर्ताव किया। तो वहीं, देश की महान विभूतियों के प्रति गांधी परिवार की नफरत आज भी प्रकट होती है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.