ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

राजनीतिक सरगर्मी के बीच त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने मंत्रिमंडल में 3 मंत्रियों को किया शामिल।

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 31, 2021

अगरतला, 31 अगस्त (न्यूज़ हेल्पलाइन)

त्रिपुरा में चल रहे राजनीतिक उथल पुथल के बीच राज्य के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल में तीन मंत्रियों को शामिल किया। बताया जा रहा है की 2018 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्य में सरकार बनने के बाद से यह पहला कैबिनेट विस्तार है।
 
मंत्रिमंडल में शामिल हुए सुशांत चौधरी, भगवान दास और रामप्रसाद पॉल पहली बार विधायक बने हैं।
मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री देब ने पत्रकारों से कहा, 'हमने सरकार को मजबूत करने के लिए अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने का फैसला किया है।’
 
त्रिपुरा में पैठ बनाने की तृणमूल कांग्रेस की कोशिशों के बीच राज्य सरकार द्वारा किए गए फ़ैसले से त्रिपुरा में राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज़ हो गई है।
मंत्रिमंडल में शामिल हुए पॉल और चौधरी देब की सरकार के कामकाज को लेकर भाजपा के केंद्रीय नेताओं से मिलने के लिए पिछले साल नेता सुदीप रॉय बर्मन के साथ नई दिल्ली गए थे। बाद में उन्होंने मीडिया को बताया कि बैठक पार्टी संगठन से संबंधित थी। रामप्रसाद पॉल ने मंगलवार को कहा कि उन्हें लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, 'मुझे एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है।’

वहीं सुशांत चौधरी ने लोगों के कल्याण के लिए काम करने का वादा किया। चौधरी ने कहा, "मैं लोगों से राज्य सरकार पर अपना विश्वास बनाए रखने की अपील करूंगा।"
 
भगवान दास ने कहा कि उन्होंने पहले दिए गए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन किया है। उन्होंने आगे कहा, "इसी तरह, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास वादे के अनुरूप मंत्री के रूप में अपना नया कर्तव्य ईमानदारी से निभाऊंगा।"
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.