ताजा खबर
Myanmar: म्यांमार में भीषण सड़क हादसा, कई वाहनों की टक्कर में 27 लोग घायल; एक की ऑन द स्पॉट मौत   ||    Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: चुनाव कर्मियों के लिए हेल्थ डिपार्टमेंट का बड़ा ऐलान, फ्री मिल...   ||    Lok Sabha Election 2024: बिहार में RJD-कांग्रेस में सीटों का बंटवारा हुआ, जानें कौन-कहां लड़ेगा चुना...   ||    Lok Sabha Elections2024: कांग्रेस पार्टी ने काटा सुप्रिया श्रीनेत का टिकट, कंगना रनौत पर टिप्पणी को ...   ||    Elvish Yadav को किसकी लगी नजर? फिर आएगी जेल जाने की नौबत, जानें किस मामले में फंसे यूट्यूबर   ||    Gaya Lok Sabha Elections2024 : बिहार की इस सीट से कौन जाएगा संसद? मांझी या सर्वजीत में टक्कर? देखें ...   ||    गुड फ्राइडे पर बड़ा हादसा, साउथ अफ्रीका में श्रद्धालुओं को ले जा रही बस पलटी, 45 की मौत   ||    जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बड़ा हादसा, 10 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी   ||    कहानी उस बीजेपी नेता की हत्या की, जहां से शुरू हुआ मुख्तार अंसारी का पतन   ||    Surya Grahan: लग रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल का समय   ||   

ऑयली बालों से हैं परेशान ? अपनाएं यह घरेलू नुस्खे

Photo Source :

Posted On:Monday, April 26, 2021

सुन्दर बाल कौन नहीं चाहता ? लेकिन गर्मियों में सुन्दर बाल होना तो एक सपना लगने लगता है। जैसे जैसे गर्मी बढ़ती है वैसे वैसे बालो की दिक्कत भी बढ़ती है। हर दूसरे दिन बाल शैम्पू करने के बाद भी हर समय उनमे आयल रहता है जिस कारण  से चेहरे पर मुहासे आ जाते है। डैंड्रफ की प्रॉब्लम भी शुरू होती है और बालो के ऑयली रहने से बाल झड़ने भी लगते है। ऐसे में अपनाये ये  घरेलू नुस्खे और पाए ऑयली बालो से छुटकारा : 

 
1. एप्पल साइडर विनेगर 
एप्पल साइडर विनेगर आपके बालों के लिए कमाल कर सकता है। आपको बस एक कप पानी में 3 - 4 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर डालना है और इस से धीरे धीरे अपने स्कैल्प की मसाज करनी है। थोड़ी देर बाद बालो को धो ले। इस से आपके बालो की चिपचिपाहट दूर होगी। 
 
2. बेसन में दही मिलाये 
बेसन को आप अपने चेहरे पर तो लगाती ही है अब बारी है इसे अपने बालो में लगाने की। बेसन में दही  को अच्छे से मिलाकर आप एक पेस्ट बना ले। उस पेस्ट को अपने स्कैल्प पर लगाए और उसको 15 -20 मिनट छोड़ दे। बाद में बालो को धो ले और आप खुद फर्क देखेंगी। बालो की चिपचिपाहट दूर हो जाएगी। 
 
3. टमाटर रस में डाले मुल्तानी मिट्टी 
एक टमाटर का रस निकाल ले। उसमे मुल्तानी मिट्टी डालकर अच्छे से पेस्ट बना ले। इसको स्कैल्प पर हलके हलके मसाज करते हुए लगाए। यह एक हेयर मास्क का काम करेगा और इसको आधे घंटे के लिए छोड़ दे। उसके बाद बाल धो ले। आपके बालों में से आयल गायब हो जाएगा। 
 
4. नींबू से करे मालिश 
एक नींबू  निकालकर आप अपने स्कैल्प पर हलके हलके मसाज करें . आप नींबू में अंडा मिक्स करके भी लगा सकते है। ध्यान रहे अंडा लगाने के बाद आपको कोई स्ट्रांग शैम्पू इस्तेमाल करना पड़ेगा उसकी स्मेल से छुटकारा पाने के लिए। 

 

5. चाय की पत्ती 
एक कप पानी में चाय की पत्ती डालकर उसे अच्छे से उबाल ले। पानी को ठंडा होने पर छान ले और उससे अपने बालो पर मसाज करे। कुछ देर बाद बालो को शैम्पू से धो ले। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.