ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

गर्मियों में कैसे रखे अपने होठों का ख्याल

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 11, 2021


हमारे होठों की स्किन बाकी अंगों की स्किन से बहुत पतली होती है। इस वजह से हमारे होठ जल्दी फट जाते है और उनमे क्रैक आ जाते है। इस वजह से होठों का हमें बहुत ध्यान रखना चाहिए। गर्मियों में तो खासतौर पर होठ काफी सूख जाते है। सूखी हवा, सूरज दोनों ही मिलकर हमारे होठों को बहुत नुकसान पहुंचाती है। 
आज आपको बताते है की आपको अपने होठों का कैसे ध्यान रखना चाहिए : 
 
1. अपने होठों को बार बार टच न करे : 
हमारे होठों  को किसी भी रूप से सुरक्षा नहीं मिलती है इसका मतलब है जब जब आप उन्हें टच करते है या फिर लिक करते है तो उन पर सीधा असर पड़ता है। अपने होठों  को कभी भी लिक न करे। यह तब के लिए तो अच्छा लगता है लेकिन जब एक बार आपका सलाइवा सूख जाता है आपके होंठ पहले से ज्यादा सूख जाते हैं। 
 
2. अच्छी डाइट रखें 
एक अच्छी डाइट आपके शरीर के साथ साथ आपके होठों  के लिए भी अच्छी है। विटामिन और दूसरे न्यूट्रिएंट आपके होठों  के लिए काफी जरुरी होते है। 
 
3. खूब पानी पिए 
अपने होठों  को सही रखने के लिए आपके लिए बहुत जरुरी है अपनी बॉडी को हाइड्रेट रखना। जैसे आपकी स्किन को पानी की जरुरत होती है वैसे ही आपके होठों को भी पानी की जरुरत होती है। 
 
4. मेकअप करे रिमूव 
सोने से पहले आप अपना मेकअप पूरी तरह से हटाए। अपनी लिपस्टिक को भी पूरी तरह से हटाए और उसके बाद गीली कॉटन से हलके से अपने होठों को धो ले और उन्हें साफ़ कर ले। 
 
5. सोने से पहले होठों को करे हाइड्रेट 
सोने से पहले आप अपने होठों पर पेट्रोलियम जेली या कोई हैवी लिप बाम लगाए। आप कच्चा दूध या मलाई भी अपने होठों पर लगा सकते हैं। 
 
6. अपने होठों की करें मसाज 
दिन में 5 मिनट के लिए किसी तेल से अपने होठों की मसाज जरूर करे। इस से आपके होठों का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और उनको जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिलते है। 
 
7. होठों की करें स्क्रबिंग 
होठों की स्क्रबिंग करना बहुत जरूरी है जिससे वह मुलायम रहे। इस से डेड स्किन हट जाती है और आपके होठ इंफेक्शन से बचे रहते है। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.