ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

एक्सपायर्ड मेकअप को फैंके नहीं , ऐसे करें इस्तेमाल

Photo Source :

Posted On:Friday, April 23, 2021

मेकअप करना किस लड़की को पसंद नहीं होता ? आज कल मार्किट में मेकअप के इतने अच्छे अच्छे प्रोडक्ट्स आ गए है जो आपकी स्किन के लिए बिलकुल भी ख़राब नहीं होते। इन मेकअप प्रोडक्ट्स के लिए आज कल हर कोई काफी पैसा खर्च करता है। लेकिन कुछ समय के बाद यह मेकअप प्रोडक्ट्स एक्सपायर हो जाते है और आम तौर पर हम उन्हें फैक देते है। लेकिन आज हम आपको बताने वाले है की एक्सपायर मेकअप को फैकने की बजाय आप लोग कैसे कर सकते है फिर से इस्तेमाल  :

 
1. लिप बाम 
आमतौर पर लिपस्टिक से ज्यादा लिप बाम का इस्तेमाल किया जाता है और कई बार हमारे पास एक नहीं बल्कि वैरायटी ऑफ़ लिप बाम होते है। ऐसे में अगर आपका लिप बाम एक्सपायर हो जाए तो आप उसको फैके नहीं बल्कि उसको आप अपनी एड़ियों पर लगाए और पाएं सुन्दर मुलायम ऐड़ी। इसके साथ साथ आप अपने नाखून के आस पास ड्राई स्किन पर भी इस लिप बाम का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
 
2. परफ्यूम
अगर आपका परफ्यूम एक्सपायर हो गया है तो आप इसको अपने शरीर पर बिलकुल ना लगाए। आप इसको अपने बाथरूम में या कमरे में एक रूम फ्रेशनर की तरह इस्तेमाल कर सकते है। 
 
3. फेशियल टोनर 
फेशियल टोनर से हम अपने चेहरे को साफ़ करते है लेकिन कई बार देखा गया है की यह ख़त्म होने से पहल ही एक्सपायर हो जाता है। ऐसे में घबराइए मत। आज हम आपको इसका एक और इस्तेमाल बता रहे है। एक्सपायर होने के बाद आप इस फेशियल टोनर से अपने घर के शीशे, टाइल्स साफ कर सकते है। 
 
4. मस्कारा 
मस्कारा से आप अपनी ऑय लैश घनी करती है लेकिन एक्सपायर मस्कारे को कभी भी अपनी आँखों पर इस्तेमाल ना करे। इसके सूखे ब्रश से आप अपनी ऑय ब्रो को घना बनाने में इस्तेमाल कर सकती है। 
 
5. आई शैडो 
कभी  कभी  ऐसा होता है की आपकी आई शैडो टूट जाती है। ऐसे में आप टूटी हुई आई शैडो को आप ट्रांसपेरेंट नेल पेंट की बोतल में डालकर हिला ले। आपको आपकी आई शैडो के रंग की नेल पेंट मिल जायेगी। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.