ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

चेहरे पर ग्लो लाने के लिए इस तरह करें एलोवेरा जेल का इस्तेमाल

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 14, 2021

गर्मियों में हमारी स्किन काफी डल हो जाती है और हमें ख़ास तरीके से उसका ध्यान रखना होता है। गर्मियों में स्किन टैनिंग बहुत आम हो जाती है और इस वजह से कई लोग बाजार से न जाने क्या क्या खरीद कर अपने चेहरे पर लगाते है। लेकिन अगर आप ज्यादा खर्च  नहीं करना चाहते और घर बैठे ही अपनी स्किन का ग्लो वापस चाहते है तो  आज हम आपके लिए लेकर आये है कुछ घरेलू नुस्खे। हम आपको एलोवेरा जेल के अलग अलग उपयोग बताने वाले है जिसको अपनाकर आप आपकी स्किन को फ्रेश एंड ग्लोइंग बना सकते हैं :
 
1. एलोवेरा जेल में मिलाये खीरे का रस 
एलोवेरा जेल हर किसी के घर आसानी से मिलता है। यह हमारे स्किन के लिए  बहुत अच्छा होता है। आप एलोवेरा जेल में खीरे का रस मिलाकर अपने चेहरे को तरोताजा कर सकते है। आपको फ्रेश एलोवेरा जेल लेना है और उसमे खीरे कद्दूकस करके उसका रस मिलाना है। इस को फिर अपने चेहरे पर लगाकर थोड़ी देर छोड़ना है। कुछ ही समय में आपको चेहरे पर काफी निखार दिखाई देगा। 
 
2. एलोवेरा और ऑलिव ऑयल का मिश्रण 
एलोवेरा जेल और ऑलिव ऑयल  दोनों ही हमारी स्किन के लिए बहुत कारगर होते है। दोनों से ही स्किन अच्छी होती है और अगर आप दोनों का पेस्ट बनाकर अपने चेहरे पर लगाए तो आपको जल्द ही फर्क नजर आने लगेगा। एलोवेरा जेल और ऑलिव ऑयल को  मिलाकर एक पेस्ट बनाये और उसे रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर लगाए। 
 
3. एलोवेरा जेल में मिलाए दही 
दही का इस्तेमाल तो फेस के लिए हर पैक में होता है। दही आपके चेहरे को फ्रेश लुक  देती है और अगर  जेल के साथ मिलकर लगाए तो सोने पर सुहागा होता है। आप एलोवेरा जेल और उसमे थोड़ी सी दही डालकर एक पेस्ट बना लें और उसके बाद उसको चेहरे पर लगाए। सूखने पर इसे ठन्डे पानी से धो ले। आपका चेहरा काफी फ्रेश लगेगा 
 
4. एलोवेरा जेल और नारियल का तेल 
नारियल का तेल तो हमारे घर में एक राम बाण है। कोई भी परेशानी हो नारियल का तेल इस्तेमाल होता है और इसको आप अपनी स्किन पर भी लगा सकते है। एलोवेरा जेल में कुछ बूंदें नारियल के तेल की डालें और अपने चेहरे पर इसकी मसाज करें . 
 
एलोवेरा जेल का नियंत्रण रूप से इस्तेमाल करने से आपको अपने चेहरे में खुद ही फर्क नजर आना शुरू हो जाएगा। आपका चेहरा काफी चमकदार और फ्रेश दिखने लग जाएगा। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.