ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

विश्व के 6 ऐसे देश जहाँ रात में भी सूरज नहीं छिपता

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 10, 2021

हम सब बचपन से सुनते आये है की सूरज दिन में उगता और शाम को अस्त होता है। सूरज के डूबने के बाद रात शुरू होती है। हर दिन ऐसा ही होता है और इसे हम दिन और रात कहते है। लेकिन क्या आप जानते है दुनिया में ऐसे भी कुछ देश है जहाँ पर सूरज डूबता ही नहीं है। 
 
आइये आपको बताते है उन देशों के नाम जहाँ रात में भी दिन होता है :
 
नॉर्वे : नॉर्वे आर्कटिक सर्कल में स्थित है और उसे लैंड ऑफ़ मिडनाइट सन भी कहते है। यहाँ पर मई से लेकर जुलाई एन्ड तक ,कुछ 76 दिनों के लिए सूरज अस्त ही नहीं होता है। सूरज पूरे देश में 20 घंटे रोज चमकता है। यहाँ के स्वालबार्ड जगह में सूरज 10 अप्रैल से 23 अगस्त तक अस्त नहीं होता। 
 
आइसलैंड : आइसलैंड यूरोप का ब्रिटैन के बाद सबसे बड़ा आईलैंड है। यहाँ पर मई 10 से लेकर जुलाई तक सूरज डूबता नहीं है। ऐसे में आप यहाँ पर रात को भी अच्छी तरह से घूम सकते है। यहाँ पर  काफी एक्टिविटीज जैसे हाईकिंग, साइकिलिंग सब की जाती है। 
 
स्वीडन : यह देश और देशों के मुकाबले में थोड़ा गर्म देश माना जाता है। यहाँ पर मई से लेकर अगस्त तक सूरज मिडनाइट में छिपता तो है लेकिन फिर सुबह 4:30 फिर उग जाता है। यहाँ काम करने के लिए आपको बहुत लम्बा दिन मिलता है। इस वक़्त पर आप यहाँ पर अपनी छुट्टिया भी प्लान कर सकते हैं। 
 
कनाडा: कनाडा आम तौर पर पूरे साल स्नो से कवर्ड रहता है। लेकिन इनविक और पूर्वी हिस्से में गर्मियों के दौरान सूरज पूरे 50 दिन चमकता है। लोग गर्मियों का भरपूर मजा लेते है और काफी स्पोर्ट्स एक्टिविटीज भी करते है। वे  लोगों  गर्मियों के इन दिनों का इंतजार काफी बेसब्री से करते हैं। 
 
अलास्का : अलास्का में मई के अंत से जुलाई अंत तक सूरज डूबता नहीं है। लेकिन सर्दियों में यहाँ घुप अँधेरा होता है और काफी ठंड हो जाती है।अलास्का को उसके ग्लेशियर और बर्फबारी के लिए जाना जाता है और आप भी इन सुन्दर जगह का मजा ले सकते है गर्मियों में वहां जाकर। 
 
फ़िनलैंड : फ़िनलैंड को लैंड ऑफ़ थाउजेंड लेक और आइलैंड का देश कहा जाता है। यहाँ के कुछ हिस्सों में गर्मियों के दौरान 73 दिनों के लिए सूरज अस्त नहीं होता। यहाँ पर आप नॉर्थेर्न लाइट के साथ साथ ग्लास इग्लू का भी मजा ले सकते है। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.