ताजा खबर
Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||    SBI बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा डेबिट कार्ड पर चार्ज   ||    Business Idea: एलोवेरा की बढ़ी डिमांड, कम पैसे में लगाएं जेल बनाने की फैक्ट्री, हर महीने होगी बंपर क...   ||    Moscow Attack: आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 140 है, लेकिन लगभग 100 लोग अभी भी लापता हैं   ||    Baltimore Bridge Collapse: गोताखोरों ने बंदरगाह से छह लापता श्रमिकों में से दो शव बरामद किए   ||    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनयिक को तलब किए जाने के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया; जर्मनी का कहना है कि...   ||    यूक्रेन के विदेश मंत्री अपने शत्रु मित्र रूस के साथ संबंध मजबूत करने की उम्मीद में नई दिल्ली पहुंचे   ||    SRH Vs MI: टूटे रिकॉर्ड - 523 रनों का उच्चतम स्कोर, महँगा स्पैल, और भी बहुत कुछ   ||   

डार्क चॉकलेट है आपके सेहत के लिए काफी लाभदायक ; जानिए उसके सेवन के फायदे

Photo Source :

Posted On:Friday, August 27, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन - मुंबई, २७ अगस्त, २०२१   

बच्चे हों या बड़े सबको चॉकलेट खाना अच्‍छी लगती है। वहीं कोई खास मौका हो या अपने प्‍यार का इजहार करना हो चॉकलेट खास जरिया बनती रही है। चॉकलेट जहां खाने में टेस्‍टी लगती है, वहीं शरीर के लिए भी यह कई तरह से फायदेमंद होती है। यह ब्लड शुगर लेवल को संतुलित बनाए रखने के साथ ब्रेन फंक्शन में भी सुधार करती है। यही वजह है कि आज यह लोगों की पसंदीदा चीजों में शामिल है। 
 
जानिए डार्क चॉकलेट के सेवन कुछ के अद्भुत फायदे - 
                                                                                      
१. दिल को बीमारियों से रखती है दूर - 
 
डार्क चॉकलेट हार्ट को कई तरह की बीमारियों से दूर रखने में मददगार होती है। इसमें कार्डियो प्रोटेक्टिव गुण पाया जाता है। ऐसे में हृदय संबंधी रोगों से बचाव में इसका सेवन फायदा देता है। 
 
२. ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखती है - 
 
ब्लड शुगर लेवल संतुलित रहे तो सेहत के लिए बेहतर रहता है। वहीं इसके बढ़ने से कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। वहीं कई पोषक तत्‍वों से युक्‍त डार्क चॉकलेट शरीर में ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन बनाए रखने में मददगार होती है। 
 
३. ब्रेन फंक्शन में करती है सुधार - 
एक हेल्थ मैगज़ीन के रिपोर्ट के मुताबिक डार्क चॉकलेट आपके दिमाग की कार्यप्रणाली को भी बेहतर कर बनाए रखने में मददगार होती है। कई अध्ययनों से पता चला है कि पांच दिनों के लिए उच्च फ्लेवनॉल कोको खाने से मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह में सुधार हुआ है। इसके अतिरिक्त कोको में कैफीन और थियोब्रोमाइन जैसे उत्तेजक पदार्थ होते हैं, जो एक प्रमुख कारण हो सकते हैं कि यह ब्रेन फंक्शन में सुधार कर सकती है। 
 
४.  बहुत पौष्टिक होती है - 

अगर आप डार्क चॉकलेट खरीदते हैं, तो यह वास्तव में काफी पौष्टिक होती है। इसमें घुलनशील फाइबर की अच्छी मात्रा के साथ भरपूर मात्रा में खनिज भी होते हैं। ऐसे में यह सेहत के लिए फायदेमंद होती है। 
 
५. त्वचा के लिए भी है फायदेमंद - 
 
डार्क चॉकलेट में बायोएक्टिव यौगिक आपकी त्वचा के लिए भी बहुत अच्छे हो सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले फ्लेवोनोल्स सूरज की किरणों से रक्षा करते हैं। वहीं रक्त के प्रवाह में सुधार करके त्वचा को बेहतर बनाए रखते हैं। 

 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.