ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

आप को सता रहा है दांतों का दर्द तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे जो देंगे तुरंत आराम

Photo Source :

Posted On:Friday, August 20, 2021

मुंबई, 20 अगस्त, २०२१ लोगों को दांतों  में दर्द होना एक आम समस्या है लेकिन कभी-कभी यह इतना अधिक बढ़ जाता है कि सहन करना मुश्किल हो जाता है। दांतों के दर्द के कई कारण हो सकते हैं। दांत में कीड़े या दांतों में सड़न, दांतों की सफाई न रखने, कैल्शियम की कमी, बैक्टीरियल इंफेक्शन या फिर दांतों की जड़ों के कमजोर होने से भी दांत दर्द होता है। दांतों के दर्द से कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से छुटकारा पाया जा सकता है।

दांतों के दर्द को दूर करने के घरेलू उपाय -

१. हींग -
हींग दांतों के दर्द से राहत दिलाने में मददगार है। हींग को नींबू के रस में मिलाकर दांतों पर लगाने से दांतों के दर्द में बहुत राहत मिलती है।

२. लौंग -
दांत दर्द में सबसे ज्यादा लोकप्रिय नुस्खा है लौंग के तेल का इस्तेमाल। लौंग के तेल को दांतों पर लगाने से दर्द से राहत मिल सकती है। साबुत लौंग को भी दांत में दवा कर दर्द से राहत पा सकते हैं।

३. अमरूद की पत्ती -
अमरूद सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी ताजी पत्तियां चबाने से दांत दर्द में आराम मिल सकता है।

४. लहसुन -
कच्चा लहसुन खाने से दांतों के दर्द से राहत मिल सकती है। लहसुन में एलिसिन कंपाउंड होता है जो एंटीबैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होता है।

५. प्याज -
प्याज भी दांत में दर्द से राहत दिला सकती है। प्याज में एंटी इन्फ्लामेट्री एंटी एलर्जिक, एंटी कार्सिनोजेनिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ये मुंह के बैक्टीरिया को नष्ट कर दांतों के दर्द से राहत दिलाने में मददगार हो सकते हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.