ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

अपने वीकेंड (Weekend) को मजेदार बनाने के लिए इन तरीकों को अपने जीवनशैली में शामिल करें

Photo Source :

Posted On:Friday, August 20, 2021

मुंबई, 20 अगस्त, २०२१    पूरे हफ्ते  काम  करने के बाद  वीकेंड (Weekend) पर आप चाहते हैं कि आप इसका भरपूर फायदा उठाएं लेकिन ज्यादातर  लोग  वीकेंड पर पूरी तरह आराम करते हुए दिन गुजार देते हैं। यह आप पर निर्भर है कि आप अपने वीकेंड के समय को कैसे व्यतीत करते हैं। कुछ लोग इस समय को मनोरंजन करके गुजारना पसंद करते हैं तो कुछ इस समय में अपनी पसंद का संगीत सुन कर, फिल्म देख कर गुजारते हैं। मगर हर बार यही तरीका आपको  बोर कर सकता है ऐसे में आप अपने वीकेंड को और खुशहाल और मजेदार बनाने के लिए नीचे बताये गए कुछ तरीके अपना सकते हैं। 

१. जो चीज सुकून दे वह करें - 

रोज की उसी दिनचर्या से बचें। यानी रोज से हट कर कुछ ऐसा करें जो आपको राहत दे, सुकून महसूस कराए और  इसके लिए वीकेंड एक अच्छा समय है कि हम अपने रोज के कामों और उसी रूटीन से बाहर निकलें। यह समय हम अपने शौक को दे सकते हैं। या कुछ भी ऐसा कर सकते हैं जो हमें अच्‍छा लगता है। 

२.  पहले से तय कर लें काम  - 

इस वीकेंड के लिए आपकी योजना क्या है, यह पहले से तय कर लें। मगर इसका मतलब यह नहीं है कि आपके पास हर एक पल के लिए कोई योजना होगी। इतना तय कर लें कि आप इस वीकेंड बाहर घूमना चाहते हैं या अपने दोस्‍तों, खास लोगों से मिलना।  इससे आपका समय यह सोचने में खराब नहीं होगा कि आज आपको क्‍या करना है। 

३. परिवार और दोस्तों के साथ बिताएं समय - 

खुशी और सफलता इनका मजा तब दोगुना हो जाता है जब आपको अपनों का साथ मिलता है। इसलिए अपना समय आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ बिता कर अपने दिन को खुशियों से भर सकते हैं। इस दिन अपने रोज के मोबाइल चेक करने, फोन पर बात करने के रूटीन से निकलें और अपना समय अपनों को दें। 

४. ताजा हवा का लें आनंद - 

सुबह की शुरुआत आप टहलने, दौड़ने, बाइक की सवारी या किसी अन्य चीज के साथ कर सकते हैं। इससे आप ताजा हवा का आनंद ले सकेंगे जो आपको ऊर्जा से पूर्ण बनाए रखेगा। हम अक्सर सप्ताह के व्‍यस्‍त दिनों में पर्याप्त व्यायाम नहीं कर पाते, इसलिए वीकेंड इसके लिए सही समय है।

 ५. बनाएं आगे की योजना - 

अपने वीकेंड पर आप पूरी तरह सक्रिय रह कर उन चीजों की एक सूची निर्धारित कर सकते हैं, जिन्हें आप आने वाले दिनों में पूरा करना चाहते हैं। इससे आप आने वाले समय में अपने अधूरे और जरूरी कामों को आसानी से निपटा पाएंगे। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.