ताजा खबर
Solar Storm के बाद अब आने वाला है Radiation Storm, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स   ||    गाजा में रिटायर्ड भारतीय कर्नल की हत्या, दो महीने पहले UN में शामिल हुए थे अनिल काले   ||    Orfield Anechoic Chamber: दुनिया का सबसे शांत कमरा, इसमें 45 मिनट भी नहीं रुक सकता इंसान   ||    France: बंदूकधारियों ने प्रिजन वैन पर हमला कर कैदी को कराया आजाद, 3 पुलिसकर्मियों की मौत, देखें Vide...   ||    जुड़वा बहन को बचाने के लिए जड़ दिया था मगरमच्छ को मुक्का, किंग चार्ल्स करेंगे महिला को सम्मानित   ||    भारत ज‍िंदाबाद के नारे लगे, तो टेंशन में आया पाक‍िस्‍तान, PoK के ल‍िए जारी क‍िया फंड   ||    Petrol Diesel Price Today: जारी हो गई पेट्रोल-डीजल की कीमत, देखें ईंधन के लेटेस्ट रेट   ||    आधार सेंटर ढूंढना हुआ और आसान, भुवन आधार पोर्टल पर फॉलो करें स्टेप्स   ||    PM मोदी ने किया है NSC में निवेश; आप भी कर सकते हैं इन्वेस्ट, जानें- क्यों है यह स्कीम फायदे का सौदा...   ||    नए हेड कोच पर बड़ा अपडेट, राहुल द्रविड़ के बाद वीवीएस लक्ष्मण ने भी अप्लाई करने से किया इनकार   ||   

दांतों के दर्द में अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 21, 2021

दांतों में दर्द होना काफी आम बात है लेकिन कभी कभी यह दर्द इतनी बढ़ जाती है की आपसे उसे सेहन करना मुश्किल होता है। दर्द के साथ साथ आप कुछ खा पी नहीं पाते है।  दांतो में दर्द काफी कारणों के कारण हो सकती है जैसे दांतो की सफाई न रखना, दांत में कीड़े लगना, बैक्टीरियल इन्फेक्शन या फिर कैल्शियम की कमी की वजह से भी यह दर्द हो सकती है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आये है कुछ घरेलू  नुस्खे जिन्हे अपनाने से आपको इस दर्द से काफी आराम मिलेगा :

 
1. नमक का पानी : यह दांत दर्द को दूर करने का सबसे आसान तरीका है।आप हलके गुनगुने पानी में एक चम्मच नमक डालकर उस पानी को थोड़ी देर में मुँह में रखें और फिर कुल्ला कर ले। इस से बैक्टीरियल इन्फेक्शन ख़त्म होता है और मुँह में अगर कही सूजन है तो वह भी खत्म होती है। साथ साथ नमक का पानी दांतो के बीच अगर कुछ फँस गया हो उसको भी निकालने में मदद करता है। 
 
2. लहसुन : लहसुन एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी वायरल गुणों से भरपूर होता है और दांत के दर्द में यह बहुत काम आता है। आप लहसुन की एक कली को कदूकस करके उसके पेस्ट को मसूड़ों पर या फिर दांत पर लगाए। आपको दर्द में काफी आराम मिलेगा। 
 
3. हींग : हींग को आप अक्सर खाने में इस्तेमाल करते है लेकिन क्या आप जानते है अगर हींग को नीम्बू के रस के साथ मिलाकर दांत पर लगाया जाए तो आपकी दर्द काफी कम हो जाती है। 
 
4. लौंग : इस नुस्खे के बारे में तो शायद आप जानते ही होंगे। दांत या मसूड़ों में दर्द होने पर आप एक लौंग ले और उसे दांतो के बीच में दबाकर रख ले। इस से दर्द में काफी राहत मिलती है। 
 
5. प्याज़ : दांतो में दर्द होने पर आपको प्याज खाना चाहिए। इसके एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण मुँह के बैक्टीरिया को ख़त्म करने में मदद करते है जिस से दांत का दर्द भी कम होता है। 
 
6. टी बैग्स : चाय में टैनिन नाम का कंपाउंड होता है जो बैक्टीरिया को ख़त्म करता है। दांत में दर्द होने पर आप गर्म पानी में टी बैग्स रखे और पांच मिनट बाद निकाल ले। थोड़ा ठंडा होने पर आप उस टी बैग को दर्द वाली जगह पर लगाए। आपको  आराम मिलेगा। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.