ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

अपने शरीर का वजन घटाने के दौरान लोगों के मन में होते है कई भ्रम; जानिए वजन घटाने के गलत तरीके

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 14, 2021

मुंबई, १४ अगस्त, २०२१ अक्सर लोग वजन घटाने के लिए शॉर्टकट तरीके  ढूंढ़ते हैं और कई बार इसी चक्कर में कई ऐसे मिथकों पर भी विश्वास कर लेते हैं जिनका कोई प्रमाण नहीं है। वजन कम करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी चीज है  कसरत करना और सही मात्रा में सही पोषण लेना लेकिन कई लोग मोटापा कम करने और वजन घटाने के लिए सबसे पहले खाना-पीना ही छोड़ देते हैं जिसकी वजह से उन्हें कमजोरी महसूस होने लगती है। ऐसे ही वजन घटाने से जुड़े कई तरह के भ्रम  लोगों के मन में होते  हैं। 

आइये जानते वजन  घटाने के गलत तरीकों  के बारे में जिससे आपके शरीर का वजन घटने  के बजाय नुकसान हो सकता है -  

 १. मीठा खाना बिल्कुल बंद करना -
लोग अक्सर वजन घटाने के लिए शुगर का सेवन बंद कर देते हैं। सभी तरह की शुगर को खाने में से काटने से लंबी अवधि में मदद नहीं मिलेगी।  आपको बता दें कि भोजन में चीनी की मात्रा मायने रखती है लेकिन इसका सेवन संतुलित तरह से करना जरूरी है। 

२. वेट लॉस सप्लीमेंट - 
कई लोग वजन घटाने के लिए खाने की जगह वेट लॉस सप्लीमेंट  ले लेते हैं, जिसके अधिक इस्तेमाल से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। 

३. जरूरत से ज्यादा कसरत करना - 
अगर आप सोच रहे हैं कि सिर्फ जिम में जरूरत से ज्यादा मेहनत करने या दौड़ने से आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी, तो आप गलत हैं।  जानकारी के मुताबिक व्यायाम करने से आपका वजन कम जरूरत होता है लेकिन सही मात्रा में सही आहार लेने के साथ एक्सरसाइज करने से ही वजन संतुलित रहता है। 

४. खाना छोड़ना मतलब वजन घटाना - 
आपको  बता दें कि खाना स्किप  करना कभी भी आपको वजन कम करने में मदद नहीं कर सकता है।  खाना-पीना छोड़ देने से आपको तनाव महसूस हो सकता है।  मोटापा घटाने के लिए आपको बस यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि आप जरूरत से ज्यादा कैलोरी का सेवन तो नहीं कर रहे हैं, समय पर व्यायाम कर रहे हैं और अच्छी तरह से अपनी रात की नींद पूरी कर रहे है। 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.