ताजा खबर
मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||   

श्रीराम पीजी कालेज पैगम्बरपुर विद्यालय से लड़की को बहला फुसलाकर अपहरण और दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 12, 2022

वाराणसी। अपहरण और दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को सारनाथ थाने की पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़ा गया अभियुक्त 24 फरवरी को श्रीराम पीजी कालेज पैगम्बरपुर विद्यालय से लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर गया था। लड़की के पिता ने जब इस सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज करवाया तो वह लड़की को तीन दिन बाद कमौली में छोड़कर लापता हो गया था। फिलहाल पुलिस उसे सुसंगत धाराओं में जेल भेज रही है। 

क्या है पुरा मामला ?
सारनाथ थाना प्रभारी ने बताया कि डीआईजी/एसपी अमित वर्मा ने के निर्देश में थाने की पुलिस लगातार अपराध और अपराधियों पर लगाम लगा रही है और अपराधियों को जेल पहुंचा रही है। इसी क्रम में मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 74/2022 की धारा 366, 376 में वांछित अभियुक्त सितेंद्र सहानी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।    

थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ करने पर अभियुक्त सितेन्द्र सहानी उर्फ सत्येन्दर ने बताया कि मै पिछले कई वर्षो से अपहृता से प्यार करता हूँ हमारे प्रेम प्रसंग के बारे मे जब लड़की के पिता को पता चला तो वो काफी विरोध किये और हम लोगों को मिलने से मना कर दिये। फिर उस दिन लड़की श्रीराम पीजी कालेज पैगम्बरपुर विद्यालय आयी, तो विधालय के बाहर से मै लड़की को अपने साथ अपनी नानी के घर बिहार लेकर चला गया और वहाँ दो दिन तक रहा, जब मुझे पता चला कि लड़की के पिता मेरे खिलाफ मुकदमा लिखवा दिये हैं, तो मै उसको वहाँ से लाकर उसके घर से कुछ दूर कमौली लाकर छोड दिया और पुलिस द्वारा पकड़े जाने के डर से मै भाग गया, लेकिन आज जब मै माही जिम किसी काम से आया था, तभी पकड़ लिया गया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.