ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

ईवीएम बदलने की अफवाह फैलाने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार।

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 12, 2022

वाराणसी। विगत 8 मार्च को पहडियां मंडी पर ईवीएम बदलने की अफवाह पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा किए गए हमले के मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को लालपुर पाण्डेयपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया।

इस संबंध में लालपुर, पाण्डेपुर प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त महेन्द्र जायसवाल निवासी नई बस्ती को मुखबिर की सूचना पर दौलतपुर पोखरा के पास से गिरप्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि विगत 8 मार्च को पहड़िया मंडी में ईवीएम बदलने की अफवाह पर लाठी डंडा व लोहे की रॉड लेकर प्रदर्शन व हंगामा करने, पुलिस की गाड़ियों को रोककर ईट-पत्थर फेककर गाड़ी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त करने, लोक शांति भंग करने, सरकारी सम्पत्ति का नुकसान करने, नारेबाजी व अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की नियत से पत्थर फेंककर मारने और खजूरी निवासी अभिजीत सिंह की गाड़ी को पहड़िया मंडी पर रोककर पथराव कर क्षतिग्रस्त करने के सम्बन्ध में अभियुक्त पर लिखित तहरीर दर्ज थी।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर श्रीराम उपाध्याय, कांस्टेबल रविन्द्र कुमार पाण्डेय, कांस्टेबल रविन्द्र कुमार ने भूमिका निभाई।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.