ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

चाय का पैसा मांगने पर चापड़ से किया हमला।

Photo Source :

Posted On:Monday, April 18, 2022

वाराणसी। चाय का पैसा मांगने पर दुकानदार से उलझे मनबढ़ सलमान नामक युवक ने कहासुनी के बाद चापड़ से हमला कर दिया है। इस पूरे घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उधर, लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने भुक्तभोगी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर तलाश में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला ?
हुकुलगंज तिराहे पर प्रकाश यादव उर्फ बल्लू की चाय की दुकान है। दुकान पर क्षेत्र का ही सलमान नामक युवक रोजाना चाय पीने आता था। चाय पीने के बाद पैसे के लिए हर रोज किचकिच करता था। सोमवार सुबह भी जब दुकानदार बल्लू ने पैसे मांगे तो कहासुनी हो गई और वह घर जाकर थोड़ी देर बाद चापड़ लेकर आया और हमला कर दिया। हमले के बाद क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। थोड़ी देर बाद सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो गया।

घटना के सम्बन्ध में हुकुलगंज के पार्षद बृजेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि प्रकाश यादव की दुकान पर चाय पीकर सलमान नामक युवक से पैसा लेन देन के विवाद में कहासुनी हुई। उसके बाद सलमान घर गया और चापड़ लेकर आया और प्रकाश

यादव पर हमला कर दिया वो घायल हैं। इसके बाद सलमान फरार हो गया है, फिलहाल पुलिस ने प्रकाश यादव की तहरीर पर आरोपी सलमान नामक युवक की तलाश कर रही है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.