ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

मां भद्रकाली मंदिर परिसर में चेन स्नेचिंग के मामले में चार गिरफ्तार।

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 12, 2022

वाराणसी। सोमवार को मां भद्रकाली मंदिर परिसर में एक महिला से हुई चेन स्नेचिंग के मामले में कपसेठी पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों में तीन महिलाएं और एक पुरुष है। इनके पास से पुलिस ने नशीला पाउडर, डेढ़ किलो गांजा, चोरी की चेन, मंगलसूत्र और 26 हजार बरामद किया है। 

क्या है पूरा मामला ?
कपसेठी पुलिस ने चारो आरोपी आरती, उषा, निशा उर्फ पूजा और पहाड़ी, निवासी ग्राम सेमउ, जनपद अंबेडकरगनगर को मुखबिर की सूचना पर कालिकाधाम मंदिर के पीछे पुराने पुल खंडहर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस को चोरी के उपकरण ब्लेड और चाकू भी मिले हैं।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण ने बताया की उन लोगों ने दिनांक 11 अप्रैल को माँ भद्रकाली मंदिर के प्रांगण से एक महिला के गले से चेन चोरी की थी, जिसके सम्बन्ध में कपसेठी थाना में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। माल की बरामदगी के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर गौरव कुमार सिंह प्रभारी चौकी धवकलगंज, सब इंस्पेक्टर पवन कुमार, सब इंस्पेक्टर अभिषेक पाण्डेय, सब इंस्पेक्टर रामकृष्ण यादव, हेड कांस्टेबल सत्यदीन यादव, हेड कांस्टेबल रणजीत मौर्य, कांस्टेबल रामाश्रय सरोज, कांस्टेबल प्रवीण राज, महिला कांस्टेबल निशा सोनकर, महिला कांस्टेबल अमृता राज ने मुख्य भूमिका निभाई।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.