ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

एमडी विकास सिंह, पत्नी ऋतु सिंह एवं पार्टनर की अवैध रूप से अर्जित 13.60 करोड़ रुपए की संपत्ति होगी जब्त।

Photo Source :

Posted On:Sunday, May 8, 2022

वाराणसी। जमीन और टूर पैकेज के नाम पर लुभावने ऑफर देकर निवेशकों से करोड़ों की ठगी के मामले में नीलगिरी इंफ्रासिटी कंपनी के एमडी, सीएमडी समेत अन्य आरोपियों पर पुलिस ने कार्रवाई करना शुरु कर दिया है। पुलिस नीलगिरी इंफ्रासिटी के एमडी विकास सिंह, पत्नी ऋतु सिंह एवं पार्टनर की अवैध रूप से अर्जित 13.60 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त करेगी। पुलिस ने इसकी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

सभी आरोपियों के लग्जरी कार सहित, बेशकीमती आलीशान भवन जब्त होगा। मलदहिया क्षेत्र की इंडियन प्रेस कॉलोनी स्थित नीलगिरी इंफ्रॉसिटी का दफ्तर है। कंपनी के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) विकास सिंह, उसकी पत्नी मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) ऋतु सिंह, प्रबंधक प्रदीप यादव और गैंग के सदस्या पलास मिश्र को गिरफ्तार कर लिया था। 

पुलिस कमिश्नर ए शातिश गणेश ने बताया कि चारों लोगों की अवैध संपत्ति मिली है। इनकी संपत्ति जब्त की जाएगी। सीएमडी विकास सिंह की चल अचल संपत्ति मिलाकर कुल 3 करोड़ 99 लाख 20 हजार 500 रुपये की संपत्ति को जब्त किया जाएगा। इसी तरह ऋतु सिंह कि चल-अचल संपत्ति मिलाकर कुल 92 लाख 15 हजार की संपत्ति को जब्त किया जाएगा। 

कंपनी के प्रबंधक प्रदीप यादव की अचल और चल संपत्ति मिलाकर कुल 8 करोड़ 68 लाख 32 हजार 980 रुपये की संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा गैंग के एक अन्य सदस्य पलास मिश्रा की 35 हजार की स्कूटी को भी पुलिस जब्त करेगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.