ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

रास्ते के विवाद में महिला की लाठी से पीटकर हत्या

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 25, 2021

वाराणसी,25 मई। वाराणसी में मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में रास्ते के पुराने विवाद में दो पट्टीदार आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक पक्ष ने लाठी-डंडे से पीटकर एक महिला की हत्या कर दी। वहीं महिला के पति समेत चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मंडुवाडीह थाने की पुलिस ने घायलों को बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराते हुए महिला के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुटी हुई है। घटनास्थल पर डीसीपी काशी अमित कुमार, एसीपी एसीपी चक्रपाणि त्रिपाठी फोर्स के साथ मौजूद हैं।
 
 
बीएचयू स्थित माइक्रोबायलॉजी में लैब टेक्नीशियन दिनेश कुमार(32) का पड़ोसी दीपक प्रजापति, राजेंद्र, रवि से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। पिछले एक हफ्ते से चला आ रहा विवाद इतना बढ़ गया कि मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। जमकर दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलने लगे।
 
 
आरोप है कि दीपक प्रजापति, राजेंद्र, रवि सहित अज्ञात ने लाठी-डंडे से दिनेश को मारना-पीटना शुरू कर दिया। अकेले पाकर दिनेश को बुरी तरह पीटने के दौरान पत्नी प्रियंका प्रजापति सामने आ गई। इस दौरान हमलावरों ने प्रियंका पर ताबड़तोड़ कई लाठी बरसा दी। सिर में गंभीर चोट लगने से पत्नी प्रियंका की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दिनेश, उसकी बहन माया प्रजापति, चिंटू, कल्लू राम घायल हो गए। पुलिस हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है। डीसीपी काशी जोन ने बताया कि घटना की जांच में पुलिस जुटी हुई है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.