ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

चाकलेट देने के बहाने चार वर्षीय मासूम को बनाया अपने हवस का शिकार।

Photo Source :

Posted On:Monday, May 16, 2022

वाराणसी।  मुंहबोले मामा ने टॉफी चाकलेट देने के बहाने घर से दूर ले जाकर चार वर्षीय मासूम को अपने हवस का शिकार बनाया है। मासूम जब घर लौटी तो खून से लथपथ देख उसकी मां ने पूछा तो पीड़िता ने पूरा वाक्या बताया। जिसके बाद मामला भेलूपुर थाने पहुंचा। घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी सोनू कुमार (24) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

भेलूपुर के रेवड़ीतालाब निवासी सोनू कुमार (24) नवाबगंज स्थित ठेला लगाने वाले अपने परिचित के घर आता-जाता था। मासूम उसे मामा कहकर बुलाती थी सोनू अक्सर ही उसे टॉफी-चाकलेट देता था। रविवार की रात में वह चॉकलेट देने के बहाने मासूम को ले गया और खाली स्थान में उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। घटना के बाद जब सोनू मासूम को घर छोड़ा तो वह डरी सहमी थी। बच्ची को उदास देकर मां उसके पास आई तो कपड़े पर खून देखकर हदप्रद रह गई। जब मां ने बच्ची से पुचकार कर पूछा तो उसने रो रोकर पूरी दस्ता बयां कर दी। पीड़िता का कपड़े बदलवाने के बाद पूरा परिवार रात को ही थाने पहुंचा।

प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर रामाकांत दूबे ने बताया की बच्ची की मां के तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है, वहीं पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए अस्पताल भेजा गया है। इंस्पेक्टर ने कहा की प्रभावी पैरवी कर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएंगे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.