ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

पॉक्सो एक्ट के वांछित को धारदबोचा, ले जाई गयी अपहृता को पुलिस ने किया बरामद।

Photo Source :

Posted On:Friday, April 1, 2022

वाराणसी। लंका थाने पर दर्ज पॉक्सो एक्ट के वांछित को वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने इस दौरान उक्त आरोपी द्वारा बहला-फुसला  कर ले जाई गयी अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया है। फिलहाल पकड़े गए आरोपी को सम्बंधित धाराओं में जेल भेजा जा रहा है। 

इस सम्बन्ध में लंका थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के शुक्रवार 01 अप्रैल को मुखबिर सूचना के आधार पर  मुकदमा अपराध संख्या 0085/22 धारा 363/366 आईपीसी व 7/8 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सोनू पासवान पुत्र रामभवन पासवान निवासी ग्राम चिलबिलवा धूस टोला थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर को नुआव तिराहे के पास से समय गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। 

गिरफ्तार किये गए सोनू पासवान की निशानदेही पर अपहृता को भी सकुशल बरामद किया गया है। अपहृता को परिजनों को सौप दिया गया है। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना लंका पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। उसे पकड़ने में उपनिरीक्षक सुधाकर सिंह, कांस्टेबल धर्मजीत, कांस्टेबल मंगल सिंह और महिला कांस्टेबल अर्चना वर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.